क्या विलेन बनकर Arjun Kapoor जमाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धाक? 'सिंघम अगेन' से धांसू लुक वाली Photo की शेयर
Advertisement
trendingNow12249123

क्या विलेन बनकर Arjun Kapoor जमाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धाक? 'सिंघम अगेन' से धांसू लुक वाली Photo की शेयर

Arjun Kapoor Photo: अर्जुन कपूर ने 'सिंघम अगेन' से रोहित शेट्टी के साथ नई फोटो शेयर की है. फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में बताया है कि उन्होंने 'सिंघम अगेन' में अपने काम का रैपअप कर दिया है.

अर्जुन कपूर

Singham Again Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन के रोल में दिखाई देंगे. अर्जुन विलेन बनकर क्या कमाल दिखाएंगे यह तो फिल्म के सामने आने पर ही पता चल पाएगा लेकिन लुक्स के मामले में एक्टर ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है. जी हां...अर्जुन कपूर ने हाल ही में 'सिंघम अगेन' ने अपने लुक की झलक दिखाई है. जिसे देख अर्जुन कपूर के फैंस की एक्साइटमेंट आसमान छूने लगी है. अर्जुन कपूर ने फोटो के साथ-साथ अपडेट देते  हुए बताया है कि उन्होंने 'सिंघम अगेन' से अपने काम की शूटिंग पूरी कर ली है. 

अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन ने शेयर किया धांसू लुक

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Photo) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. इस फोटो में अर्जुन के साथ रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं और उनके पीछे एक क्रेन खड़ी है. ऐसे तो अर्जुन कपूर का लुक पूरी तरह से क्लियर नहीं है, लेकिन जितना भी समझ आ रहा उसके अनुसार एक्टर लंबी दाढ़ी, कुर्ता और धोती में दिखाई दे रहे हैं. अर्जुन कपूर की सिंघम अगेन से यह एक झलक भी फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है.  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने फोटो के साथ लिखी ये बात

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Instagram) ने फोटो के साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखा है. अर्जुन ने लिखा- 'रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन, सिंघम अगेन की शूटिंग मैंने खत्म कर ली है, मेरी 20वीं फिल्म, मास सिनेमा के बॉस रोहित शेट्टी के साथ अपने करियर की अबतक की सबसे दमदार फिल्म की है, इंडियन सिनेमा की सबसे एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हूं, अब बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है.'  

बदन पर मिट्टी, पसीने में चूर-चूर होकर लंगोट पहन दौड़े कार्तिक आर्यन, जबरदस्त है 'चंदू चैंपियन' का पहला पोस्टर

जाह्नवी कपूर का रिएक्शन वायरल

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Singham Again) के 'सिंघम अगेन' के अपडेट पर जाह्नवी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है. जाह्नवी कपूर ने कमेंट सेक्शन में फायर, ताली और शानदार इमोजी शेयर किया है. बता दें, 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर के साथ अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं.  

'तारक मेहता' की ये हसीना पहुंचीं Cannes, फर्र वाली ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, किया सबको फेल 
 

Trending news