Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर ने पहन ली ऐसी ड्रेस, मां नीतू कपूर ने देखते ही कर दिया ऐसा कमेंट
Advertisement
trendingNow11393776

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर ने पहन ली ऐसी ड्रेस, मां नीतू कपूर ने देखते ही कर दिया ऐसा कमेंट

Riddhima Kapoor: करवा चौथ पर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है. इस फोटो में आलिया की ननद काफी खूबसूरत लग रही हैं.

 

नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रिद्धिमा कपूर

Riddhima Kapoor Karwa Chauth: करवा चौथ के दिन बॉलीवुड हसीनाएं भी सज धजकर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं. इस कड़ी में नीतू कपूर की बेटी और आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की स्पेशल फोटो शेयर कर दी है. इस फोटो में रिद्धिमा सुर्ख रेड कलर का सूट पहने चांद निकलने का इंतजार करती हुई नजर आ रही हैं. रिद्धिमा ने ये फोटो जैसे ही शेयर की तो वो देखते ही देखते वायरल हो गई. खास बात है कि रिद्धिमा की इस फोटो को देखकर नीतू कपूर भी खुद पर काबू नहीं कर पाई और ऐसा कमेंट कर दिया कि वो वायरल हो रहा है.

पहना सुर्ख रेड कलर का सूट

करवा चौथ पर रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने सुर्ख रेड कलर का सूट पहने काउच पर बैठी नजर आईं. एक्ट्रेस ने हाथ में पूजा की थाल पकड़ी हुई है. कैमरा देख मुस्कुराती हुई रिद्धिमा लाइट मेकअप और ओपन हेयर में बेहद खूबसूरत लगीं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

 

नीतू कपूर ने कर दिया ये कमेंट

ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को जैसे ही शेयर किया तो नीतू कपूर खुद को रोक नहीं पाईं. नीतू कपूर ने बेटी की फोटो पर दिल वाला आइकन शेयर किया. नीतू कपूर के अलावा सबा पटौदी ने कमेंट किया- 'माशा अल्लाह.' 

 

 

रिद्धिमा ने खुद शेयर की फोटो

रिद्धिमा कपूर ने इस फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. रिद्धिमा ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं.' इससे पहले नीतू कपूर ने अपनी बहूरानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रिद्धिमा कपूर की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दोनों को करवा चौथ की बधाई दी थी. खास बात है कि आलिया भट्ट का शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है.

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news