Parineeti Chopra: शादी के बाद क्या मुंबई छोड़कर दिल्ली रहने जाएंगी परिणीति, जानिए क्या है तैयारी
Advertisement
trendingNow11889035

Parineeti Chopra: शादी के बाद क्या मुंबई छोड़कर दिल्ली रहने जाएंगी परिणीति, जानिए क्या है तैयारी

Parineeti Chopra Marriage: परिणीति चोपड़ा उदयपुर में रंगारंग शादी के बाद अपने ससुराल दिल्ली पहुंच गई हैं. वह अंबाला की रहने वाली हैं. अब चर्चा है कि शादी के बाद क्या परिणीति मुंबई में रहेंगी या फिर दिल्ली जाएंगी...

 

Parineeti Chopra: शादी के बाद क्या मुंबई छोड़कर दिल्ली रहने जाएंगी परिणीति, जानिए क्या है तैयारी

Parineeti Chopra Raghav Chaddha: रविवार को उदयपुर में शादी के बाद फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग से निकलकर दिल्ली पहुंची. जहां उनकी ससुराल है. दिल्ली के पंडारा पार्क में स्थित चड्ढा निवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. यह राघव चड्ढा का आधिकारिक बंगला है. इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या परिणीति चोपड़ा अब मुंबई छोड़कर दिल्ली रहने के लिए जाएंगीॽ बीते कुछ वर्षों में परिणीति को फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिली है, जबकि राघव चड्ढा की राजनीतिक व्यवस्तताएं दिल्ली में बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में परिणीति किस तरह से अपने करियर और निजी जीवन में संतुलन बैठाएंगीॽ

होंगे दो रिसेप्शन
मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि परिणीति फिलहाल राजनेता राघव चड्ढा के दिल्ली वाले बंगले में ही रहेंगी. इसके अलावा, अगले कुछ दिनों में परिणीति और राघव चड्ढा शादी के दो रिसेप्शन की तैयारियां कर रहे हैं. एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में. दिल्ली वाला कार्यक्रम राघव के राजनीतिक मेहमानों के लिए होगा, जबकि मुंबई वाला रिसेप्शन परिणीति चोपड़ा के करीबी दोस्तों और फिल्म जगत के लिए रहेगा. इन रिस्पेशनों की तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं, मगर संभावना यही है कि ये दोनों अक्टूबर में हो सकते हैं. अक्टूबर में परिणीति की फिल्म भी रिलीज होने को तैयार है.

आ रही मिशन रानीगंज
मिशन रानीगंज शादी के बाद परिणीति चोपड़ा की रिलीज होने वाली पहली होगी. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. परिणीति उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया में परिणीति और राघव चड्ढा की शादी सुर्खियों में बनी है. शादी के फोटो और वीडियो लगातार देखे जा रहे हैं. इस बीच शादी के कुछ अन्य फोटो तथा वीडियो भी सोशल मीडिया में आए हैं. जिनमें शाही अंदाज में हुई इस शादी में पहुंचे राजनीति तथा अन्य सेलेब्रिटी मेहमानों को देखा जा सकता है.

 

Trending news