Priyanka Chopra ने LA पहुंचते ही शेयर किया पहला पोस्ट, पसंदीदा चीज की दिखाई झलक
Advertisement
trendingNow12183559

Priyanka Chopra ने LA पहुंचते ही शेयर किया पहला पोस्ट, पसंदीदा चीज की दिखाई झलक

Priyanka Chopra Instagram: प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस लौटते ही सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो पोस्ट करके अपनी पसंदीदा चीज की झलक दिखाई है. 

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra in News: भारत में कई दिन बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस लौट गई हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ज्वैलरी ब्रांड इवेंट के लिए भारत आई थीं, जिसके बाद वह अयोध्या राम मंदिर गईं, फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की और फिर कजिन बहन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुईं. बिजी इंडिया विजिट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस अपने घर लौटते ही सुकून की सांस ली है और फैंस को इंस्टाग्राम पर अपडेट भी दे दिया है. 

लॉस एंजेलिस पहुंचते ही दिया अपडेट!

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra India Visit) 31 मार्च की सुबह तड़के पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Maltie Marie) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. और 31 मार्च की ही देर रात प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन लॉस एंजेलिस के घर से एक वीडियो शेयर कर दिया है. वीडियो में घर के बाहर बारिश होती दिखाई दे रही है, जिसमें बारिश पड़ने की आवाज के साथ-साथ पक्षियों के चहकने की भी आवाज आ रही है. वीडियो के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी पसंदीदा आवाजों में से एक..'  

fallback

'फैमिली के साथ मत देखना...', LSD 2 के टीजर लॉन्च से पहले डायरेक्टर की ऑडियंस को चेतावनी!

खूब इवेंटफुल रहा प्रियंका का इंडिया विजिट!

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) का इस बार का इंडिया विजिट काफी इवेंटफुल रहा है. जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा इस बार लंबे समय तक इंडिया में रही हैं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार स्क्रीन पर वेब सीरीज 'सिटाडेल' और हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में दिखाई दी थीं. तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हेड ऑफ स्टेट्स' का हिस्सा हैं.  

'डांस दीवाने' के सेट पर ऐसा क्या बोल गए सुनील शेट्टी? लगने लगे अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी के कयास 

अनन्या ने पी चाय तो नव्या चलाती दिखीं कार, संडे के दिन मस्ती करती नजर आईं दोनों दोस्त, देखें Video
 

Trending news