Malaika ने अर्जुन संग ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप, Video शेयर कर लिखा- 'कूलेस्ट...'
Advertisement
trendingNow12049042

Malaika ने अर्जुन संग ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप, Video शेयर कर लिखा- 'कूलेस्ट...'

Malaika Arora and Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक दोस्त की शादी में शामिल हुए. शादी से मलाइका ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. मलाइका ने शादी से अर्जुन का रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसने दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम

Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे पॉपुलर और रोमांटिक कपल है. फैन्स उनके प्यार भरे पोस्ट और एक-दूसरे की रोमांटिक तस्वीरों पर फिदा कर होते रहते हैं. हाल ही में यह जोड़ी एक दोस्त की शादी में एक साथ शामिल हुई थी, जहां रणवीर सिंह भी मेहमान थे. कुछ समय पहले मलाइका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड  अर्जुन और रणवीर की शादी के कार्यक्रम के दौरान डीजे बनते हुए एक वीडियो साझा किया.

7 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को रणवीर सिंह के साथ डीजे सेशन में मस्ती करते देखा जा सकता है. वीडियो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "सबसे बढ़िया डीजे..." सोशल मीडिया पर रणवीर और अर्जुन का वीडियो वायरल हो रहा है. और सबसे खास बात यह है कि इस वीडियो को मलाइका ने शेयर किया है. इसी के साथ मलाइका ने अर्जुन के साथ ब्रेकअप की खबरों पर भी ब्रेक लगा दिया है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CS News (@celebspherenews)

तस्वीर में एक साथ नजर आए मलाइका-अर्जुन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में से एक में 'टीम ब्राइड' नजर आ रही है. इसमें दुल्हन के बगल में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता भी मौजूद थीं. लाइम ग्रीन लहंगे और नेट के दुपट्टे में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस दौरान अर्जुन कपूर ने सफेद पायजामा के साथ पेस्टल ब्लू कुर्ता पहना हुआ था. 

2018 में शुरू हुई थी मलाइका-अर्जुन की रिलेशनशिप की खबरें
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की अफवाहें 2018 में फैलनी शुरू हुईं. उन्हें अक्सर पार्टियों और समारोहों में एक साथ देखा जाता था. शुरुआत में उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा, लेकिन जून 2019 में मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट साझा करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया.

Trending news