Bhojpuri Movie Mandap First Look Out: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मंडप' का फर्स्ट लुक आउट! शादी के जोड़े में दिखे दोनों स्टार
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1799536

Bhojpuri Movie Mandap First Look Out: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मंडप' का फर्स्ट लुक आउट! शादी के जोड़े में दिखे दोनों स्टार

Bhojpuri Movie Mandap First Look Out: दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है. ऐसे में एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनो स्टार मंडप फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए आ रहे हैं. 

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे

Bhojpuri Movie Mandap First Look Out: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भोजपुरी के सबसे बड़े अभिनेताओं में से शामिल हैं. दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) हिंदुस्तानी 4 की शूटिंग कर रहे हैं. इन दिनों निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दोनों के मंडप में दिखाई दे रहे हैं और फैन्स पूछ रहे हैं क्या आप दोनों ने शादी कर ली? तो यहां हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. दोनों स्टार शादी के जोड़े में जरूर दिखाई दे रहे हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है. ये उनकी आने वाली फिल्म मंडप का पोस्टर है जो जारी किया गया है.

बता दें कि दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है. ऐसे में एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनो स्टार मंडप फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए आ रहे हैं. भोजपुरी फिल्म मंडप का फर्स्ट लुक जो जारी हुआ है, उसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) शादी के जोड़े में मंडप के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी पोस्टर से ही इशारा करती है कि यह एक सामाजिक फिल्म है फिल्म का फर्स्ट लुक आने के बाद इसको लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति कहां से हुई है? जानें कैसे पड़ा नाम

दरअसल, निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने अपने इंस्टाग्राम पर भोजपुरी फिल्म मंडप पोस्टर शेयर किया, जिसमें दोनों कलाकार शादी की पोशाक में एक दिलचस्प प्रेम कहानी का वादा कर रहते दिखाई दे हैं. दोनों को नारंगी रंग का कपड़ा पहने और कैमरे के सामने एक प्यारा पोज देते हुए देखा जा सकता है. 'मंडप' फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित और रौशन सिंह ने निर्मित किया है. इसमें संजय पांडे भी अहम भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें:महादेव की भक्ति में डूबी अक्षरा सिंह! जानें फिर क्यों बोलीं- हम ना जाईब देवघर

इसके अलावा निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के पास 'साजन', 'आनंद आसाराम', 'कलाकंद', 'रिश्तो का बटवारा', 'निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) बनल करोड़पति', 'डोली सजा के रखना', 'निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) हिंदुस्तानी 4', 'मुनिया' जैसी कई फिल्में भी हैं. 'की अम्मा और अम्मा की छठी माई' और 'मेरे हसबैंड की शादी है'.

Trending news