Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का होली गाना रिलीज
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2128955

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का होली गाना रिलीज

Bhojpuri Holi Song: होली गाना खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और यामिनी सिंह (Yamini Singh) की नई फिल्‍म प्‍यार के बंधन का है. इस गाना वीडियो में दोनों स्टार होली रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस गाने (Song Sadiya Sambhala) में सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं. 

खेसरी लाल यादव और यामिनी सिंह

Bhojpuri Holi Song: 24 मार्च 2024 को होलिका दहन के बाद 25 मार्च को देश भर में होली का त्योहार मनाया (Bhojpuri Holi Song) जाएगा. इस दिन रंग वाली खेली जाएगी. होली का पर्व हो और भोजपुरी गाने ना हो, तो माहौल नहीं मनता है, इसलिए भोजपुरी सिंगर लगातार होली गाना रिलीज (Bhojpuri Holi Song) कर रहे हैं. इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक होली गाना वीडियो रिलीज हुआ है. होली वाला म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. आइए इस भोजपुरी होली म्यूजिक वीडियो (Bhojpuri Holi Song) के बारे में सबकुछ जानने की कोशिश करते हैं.

इस गाने का टाइटल सड़‍िया संभाला (Holi Song Sadiya Sambhala) 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया होली गाने 26 फरवरी, 2024 दिन सोमवार को रिलीज हुआ है. इस गाने का टाइटल सड़‍िया संभाला (Holi Song Sadiya Sambhala) है. भोजपुरी होली गाने को कैप्‍टन वॉच हिट्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस गाने (Song Sadiya Sambhala) को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अलका झा के साथ मिलकर गया है. दोनों सिंगर ने अपनी मधुर आवाज से होली का रंग जा दिया है.

यह भी पढ़ें:Chhotu Pandey Died: भोजपुरी के उभरते स्टार थे छोटू पांडेय, जानिए उनके बारे में सबकुछ

फिल्‍म प्‍यार के बंधन को अनंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया

दरअसल, यह होली गाना खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और यामिनी सिंह (Yamini Singh) की नई फिल्‍म प्‍यार के बंधन का है. इस गाना वीडियो में दोनों स्टार होली रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस गाने (Song Sadiya Sambhala) में सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं. वहीं, यामिनी सिंह (Yamini Singh) सफेद साड़ी में सजी बड़ी खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने (Song Sadiya Sambhala) के लिरिक्स विजय निर्मल ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक ओम झा ने दिया है. फिल्‍म प्‍यार के बंधन को अनंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया है. 

यह भी पढ़ें:Bhojpuri News: पवन सिंह और ज्योति सिंह की देखिए शादी की तस्वीरें

Trending news