Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 के लैंडिंग की गवाह बनी टीम इंडिया, सचिन से लेकर सहवाग ने दी बधाई
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1838494

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 के लैंडिंग की गवाह बनी टीम इंडिया, सचिन से लेकर सहवाग ने दी बधाई

Team India, Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 ने आज इतिहास रचते हुए चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. पूरे देश के लिए ये गौरव का क्षण है. वहीं, आयरलैंड में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग को देख.

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 के लैंडिंग की गवाह बनी टीम इंडिया, सचिन से लेकर सहवाग ने दी बधाई

पटना: Team India, Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 ने आज इतिहास रचते हुए चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. पूरे देश के लिए ये गौरव का क्षण है. वहीं, आयरलैंड में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग को देख. भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड दौर पर ही चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंड होने की गवाह बनी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स टीम इंडिया के फोटो पर लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम के लगभग सभी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ को साफ देखा जा सकता है. वहीं टीम के कई वर्तमान और पूर्ब खिलाड़ियों ने भी चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के बाद बधाई दी. इसमें सचिन, सहवाग, सूर्यकुमार यादव जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं. सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमने कर दिखाया. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग. चंद्रयान-3.” वहीं पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुआ लिखा, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा."

बता दें कि चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. ऐसा करते ही चांद पर स्पेसक्राफ्ट पहुंचाने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है. भारत से पहले ऐसा कारनामा सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन की स्पेज एजेंसियां ही कर पाई है. गौरतलब है कि भारत ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर की है, जबकि चांद पर पहुंचने वाला कोई भी देश आज तक चांद के इस हिस्से तक नहीं पहुंच सका है. इस तरह चंद्रयान-3 की लैंडिग भारत के साथ विश्व के सभी देशों के लिए भी बहुत खासा माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Message: हेलो इंडिया, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया, चंद्रयान 3 ने वैज्ञानिकों को भेजा पहला संदेश

Trending news