Diwali 2022: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1409381

Diwali 2022: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

Diwali 2022: आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने झारखंड के लोगों को दीपावली की बधाई दी है. 

Diwali 2022: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

रांचीः Diwali 2022: आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने झारखंड के लोगों को दीपावली की बधाई दी है. आइये जानते हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने लोगों से इस पर्व को लेकर क्या कहा है. 

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी बधाई 
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि समस्त झारखण्ड वासियों को दीपावली, काली पूजा और सोहराय पोरोब की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। त्योहारों के शुभ अवसर पर आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ. 

राज्यपाल ने दी बधाई 
झारखंड राज्यपाल ने बधाई देते हुए कहा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। शुभ दीपावली.

नेता बाबूलाल मरांडी ने दीवाली की शुभकामनाएं
झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दीवाली की शुभकामना देते हुए लिखा कि अंधकार पर प्रकाश के शाश्वत विजय के प्रतीक दीपावली की अनंत शुभकामनाएं। जीवन के तमस को पराजित कर हम एक दूसरे को आलोकित करें, इसी सार्थकता के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं। माता लक्ष्मी व विघ्नहर्ता की कृपा आप सबों के जीवन में बनी रहे, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ. सबको जय श्री राम. 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी बधाई 
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीवाली की बधाई देते हुए लिखा कि  शुभम करोति कल्याणम, अरोग्यम धन संपदा, शत्रु-बुद्धि विनाशायः, दीपः ज्योति नमोस्तुते। प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी सभी का जीवन वैभव, ऐश्वर्य और सौभाग्य के प्रकाश से भर दें, यही कामना है। शुभ दीपावली।

यह भी पढ़ें- Diwali 2022: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग तमाम नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

Trending news