Haryana Loksabha Elections: अब हरियाणा में नहीं गलेगी BJP की दाल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी बदलाव की शुरुआत- सुशील गुप्ता
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2131289

Haryana Loksabha Elections: अब हरियाणा में नहीं गलेगी BJP की दाल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी बदलाव की शुरुआत- सुशील गुप्ता

Lok Sabha Chunav 2024: हरियाणा से आप उम्मीदवाप बनने के बाद कहा कि हम पूरी मेहनत के साथ चुनाव में उतरेंगे और भाजपा को हराएंगे. अब हरियाणा में भाजपा की दाल नहीं गलेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है. अब प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बदलाव की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी. 

Haryana Loksabha Elections: अब हरियाणा में नहीं गलेगी BJP की दाल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी बदलाव की शुरुआत- सुशील गुप्ता

Haryana Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास न पर हुई पीएसी की बैठक में हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी हरियाणा में जीत की राह खोलेगी. बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का जीतना अहम है. क्षेत्र की परिस्थितियों का विश्लेषण करके पार्टी ने डॉ. सुशील गुप्ता का नाम तय किया है.

BJP की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता से होगी
उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा का मुकाबला इंडिया गठबंधन से होगा. इसी के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी. कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म पर जीत का प्रतीक है. आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनावी जीत की शुरुआत कुरुक्षेत्र से ही करेगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'मोनू' को टिकट देकर उठाया क्रांतिकारी कदम- CM केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल का सुशील गुप्ता ने किया धन्यवाद किया 
वहीं डॉ. सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र सीट के उम्मीदवार बनने के लिए आप और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं. 

अब हरियाणा में भाजपा की दाल नहीं गलेगी- सुशील गुप्ता
सुशील गुप्ता ने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा की ईश्वर तुल्य जनता को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा और आप सबकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा. उन्होंने कहा कि हम पूरी मेहनत के साथ चुनाव में उतरेंगे और भाजपा को हराएंगे. अब हरियाणा में भाजपा की दाल नहीं गलेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है. अब प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बदलाव की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी. 

Trending news