Lok Sabha Elections: JP नड्डा ने की घोषित की अपनी नई टीम; विजयवर्गीय, रमन सिंह, ध्रुवे आदि इस बार भी शामिल
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1801073

Lok Sabha Elections: JP नड्डा ने की घोषित की अपनी नई टीम; विजयवर्गीय, रमन सिंह, ध्रुवे आदि इस बार भी शामिल

JP Nadda New Team Announce: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मिशन 2024 के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. जारी हुई लिस्ट में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव आदि शामिल हैं. देखें पूरी लिस्ट-

Lok Sabha Elections: JP नड्डा ने की घोषित की अपनी नई टीम; विजयवर्गीय, रमन सिंह, ध्रुवे आदि इस बार भी शामिल

भोपाल/आकाश द्विवेदी: अगले साल देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कमर कस ली है. मिशन 2024 पर फोकस करते हुए शनिवार को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की लिस्ट जारी की है. इस बार भी नड्डा की टीम में  कैलाश विजयवर्गीय, रमन सिंह, सौदान सिंह , वसुंधरा राजे और ओम प्रकाश धुर्वे की जगह बरकरार है. नड्डा ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव आदि के नामों की लिस्ट जारी की है.

  1. - जेपी नड्डा की नई टीम घोषित

MP से लिस्ट में ये नाम शामिल
- मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर बरकरार
- मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मध्य प्रदेश से सौदान सिंह 
- मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को जिम्मेदारी से मुक्त किया गया

छत्तीसगढ़ से ये नाम शामिल
- डॉ. रमन सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) 
- सांसद सरोज पांडेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
- लता उसेंडी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

अनिल अंटोनी की मिली जगह 
आज जारी हुई लिस्ट में खास बात ये है कि हाल ही कांग्रेस से BJP में शामिल हुए केरल के अनिल अंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. अनिल अंटोनी AK Antony के बेटे हैं. इसके अलावा राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है और सांसद राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले देर रात बड़ा फेरबदल, बदले कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर, ये है 51 अधिकारियों की लिस्ट

देखें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधायक रमन सिंह
- छत्तीसगढ़ से सांसद सरोज पांडेय 
- छत्तीसगढ़ से सांसद लता उसेंडी
- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे
- झारखंड से रघुवर दास
- मध्य प्रदेश से सौदान सिंह
- उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी
- सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर
- ओडिशा से बैजयंत पांडा
- तेलंगाना से डीके अरुणा
- नगालैंड से एम चौबा एओ 
- केरल से अब्दुल्ला कुट्टी

ये भी पढ़ें- 100 साल पहले ऐसे दिखते थे MP के खूबसूरत शहर, ये फोटोज जीत लेंगी दिल

ये बने राष्ट्रीय महामंत्री
- उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह
- सांसद राधामोहन अग्रवाल
- मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय
- दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम
- राजस्थान से सुनील बंसल
- महाराष्ट्र से विनोद तावड़े
- पंजाब से तरुण चुग
- तेलंगाना से सांसद संजय बंदी. 
 (बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री)

 

देखें राष्ट्रीय सचिव के नाम
- महारष्ट्र से विजया राहटकर
- आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार
- दिल्ली से अरविंद मेनन
- महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे
- पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना
- राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर
- पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा
- मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे
- बिहार से ऋतुराज सिन्हा
- झारखंड से आशा लाकड़ा
- असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा
- उत्तर प्रदेश से सांसद सुरेंद्र सिंह नागर
- केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव 
(उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष) 

 

 

Trending news