Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2079899
photoDetails1mpcg

Republic Day Parade 2024: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखा मध्य प्रदेश की महिला शक्ति का जलवा, देखिए झांकी की सुंदर तस्वीरें

Republic Day Parade 2024: देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में इस बार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्य की झलकियां देखने को मिली हैं.  

परेड

1/8
परेड

दिल्ली में परेड में शामिल मध्य प्रदेश की झांकी में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला. इस झांकी में महिला सशक्तिकरण की खास झलक दिखी. 

कैडेट परेड

2/8
कैडेट परेड

दिल्ली में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय की 23 गर्ल कैडेट परेड (Republic Day Parade 2024) करती नजर आएगी.  ये सभी गर्ल्स कैडेट एनसीसी की मार्चिंग कंटिजेंन्ट का हिस्सा बनीं. 

मुख्य परेड

3/8
मुख्य परेड

इन 23 लड़कियों के लिए मुख्य परेड में शामिल होने के लिए उनकी प्रतिस्पर्धा अन्य राज्यों के कैडेट के साथ कराई गई थी जिसमें ये सफल हुई थी, जिसमें एमपी की 19 और सीजी की 4 बेटियां शामिल थी. 

मध्य प्रदेश

4/8
मध्य प्रदेश

इस वर्ष मध्य प्रदेश की झांकी की थीम विकास का मूल मंत्र आत्मनिर्भर नारी हैं. जिसकी खास और सशक्त नारियों की झलक देखने को मिली.

एमपी की झांकी का संदेश

5/8
एमपी की झांकी का संदेश

मध्य प्रदेश की झांकी में आत्मनिर्भर बन रही नारी प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाया गया. 

भारतीय वायुसेना

6/8
भारतीय वायुसेना

झांकी में पहली भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट और प्रदेश की बेटी अवनी चतुर्वेद लड़ाकू विमान के प्रतिरूप के साथ दिखाया गया. 

महिला कलाकार

7/8
महिला कलाकार

इसमें स्व-सहायता समूह की महिला कलाकार मटके पर चित्रकारी करते नजर आई. 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

8/8
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

इस बार दिल्ली में होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया था. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यूपी की झांकी में रामलला की खास झलक दिखी.