Rajasthan- किसान आंदोलन से रेल यातायात हुआ प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे ने की कई ट्रेंने रद्द; देखें सूची
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2233466

Rajasthan- किसान आंदोलन से रेल यातायात हुआ प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे ने की कई ट्रेंने रद्द; देखें सूची

Rajasthan: अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन का असर अब रेल यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है. उत्तर पश्चिम रेल मंडल की एक दर्जन के करीब ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. 

 farmer protest in punjab

Rajasthan: अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन का असर अब रेल यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है. उत्तर पश्चिम रेल मंडल की एक दर्जन के करीब ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. हिसार-अमृतसर, भिवानी-घूरी, हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चूरू, सिरसा-लुधियाना की दिशा में चलने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इससे रेल यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर पश्चिम रेल मंडल ने ट्रेनों की सूची जारी की है जिससे यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा, दिनांक 06.05.24, 07.05.24 और 08.05.24 को रद्द की गई है.
2. गाड़ी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.

3. गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.
4. गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.

5. गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.
6. गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.

7. गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.
8. गाड़ी संख्या 04743, हिसार-लुधियाना रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.

9. गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.
10. गाड़ी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.

11. गाड़ी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.
12. गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को रद्द की गई है.

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी और दिल्ली तक ही संचालित होगी. अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द होगी.
2. गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और जम्मूतवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द होगी.

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी और लुधियाना-धुरी-जाखल मार्ग से संचालित होगी.

2. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा, दिनांक 05.05.24, 06.05.24 और 07.05.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और जम्मूतवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द होगी.

Trending news