Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के लिए बनाएं ये खास भोग, मिलेगा किस्मत का साथ
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2078022

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के लिए बनाएं ये खास भोग, मिलेगा किस्मत का साथ

Paush Purnima 2024: हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज पौष पूर्णिमा का दिन है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु किन चीजों का भोग लगाना चाहिए. 

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के लिए बनाएं ये खास भोग, मिलेगा किस्मत का साथ

Paush Purnima 2024: पौष के महीने में शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पौष पूर्णिमा कहा जाता है. साल 2024 में 25 जनवरी गुरुवार यानी आज पौष पूर्णिमा का व्रत रखा गया है. यह दिन इसलिए खास है क्योंकि गुरुवार का दिन विष्णु जी  को समर्पित है. 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान और दान-पुण्य करना चाहिए.  इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य मिलता है और मोक्ष का प्राप्ति होती है. पौष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा की जाती है. ऐसे में जानिए इस दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए. ये काफी शुभ माना जाता है. 

यह भी पढ़ेंः मोबाइल स्क्रीन पर लगाएं ये Wallpaper, मिलेगी 4 गुना तरक्की

केसर वाली खीर का भोग
पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के लिए केसर वाली खीर बनाकर भोग लगाएं. इससे भगवान विष्णु बहुत खुश होते हैं और आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी. भगवान विष्णु को केसर बहुत पसंद है. 

हल्दी की खिचड़ी का भोग
पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के लिए हल्दी की खिचड़ी बनाकर भोग लगाएं. वैसे तो गुरुवार को खिचड़ी नहीं बनानी चाहिए लेकिन आप भगवान विष्णु के भोग के लिए बना सकते हैं. 

पीली मिठाई का भोग
पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के लिए पीली मिठाई बनाए और भोग लगाएं. पीले रंग की मिठाई भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. इससे आपके ऊपर उनकी कृपा हमेशा बनी रहेगी. 

केला का भोग
पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को केले का भोग लगा सकते हैं. भगवान विष्णु का केले के पेड़ में वास होता है और उन्हें यह बेहद पसंद है इसलिए आप केले का भोग जरूर लगाएं. 

माखन मिश्री का भोग
पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को माखन मिश्री का भोग लगा सकते हैं. यह भगवान श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है और भगवान विष्णु भी उन्हीं के स्वरूप हैं. 

यह भी पढ़ेंः फरवरी में शनि अस्त, इन राशियों की तरक्की पर होगा बुरा असर

Trending news