शरीर में दिखे ये 5 बदलाव तो समझिए पास है मृत्यु
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2066174

शरीर में दिखे ये 5 बदलाव तो समझिए पास है मृत्यु

Shiv Puran: हिंदू धर्म में शिव पुराण का काफी महत्व है. शिव पुराण में भगवान शंकर ने माता पार्वती को मृत्यु से जुड़े कई संकेतों के बारे में बताया है. जानें मौत से पहले शरीर में होने वाले बदलाव. 

 

शरीर में दिखे ये 5 बदलाव तो समझिए पास है मृत्यु

Shiv Puran: सभी लोग जानते हैं कि मृत्यु एक ऐसा सच है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है. इसे ना रोका जा सकता है और ना ही इसका समय बदला जा सकता है. वहीं, शिव पुराण में मृत्यु से पहले दिखने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है. इन बदलावों से पता चलता है कि अब मौत पास है. 

हिंदू धर्म में शिव पुराण का बहुत महत्व है, जिसे शैव मत संप्रदाय से संबंधित पवित्र पुराण कहा जाता है. इसमें भगवान शिव की महिमा, विभिन्न रूप, अवतार और ज्योतिर्लिंगों के बारे में बताया गया है. 

इसके अलावा शिव पुराण में जीवन और मृत्यु से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताया गया है.  पवित्र शिव पुराण में महादेव माता पार्वती को मृत्यु से जुड़े कई संकेतों के बारे में बतातें हैं. ये संकेत मृत्यु के निकट होने के बदलाव माने जाते हैं. जानिए मृत्यु के पहले मिलने वाले संकेत. 

मृत्यु के पहले मिलने वाले संकेत 

शिव पुराण के मुताबिक, इंसान को अपनी परछाई न दिखना या फिर अपनी परछाई सिर के बिनी दिखाई देना मौत का संकेत है. मौत के पास होने पर इंसान को तेल, जल, घी और आईने में भी परछाई नहीं नजर आती है.  

शिव पुराण के अनुसार, इंसान की इंद्रियां सही से काम करना बंद कर दें, तो यह मृत्यु के पास होने का संकेत है. साथ ही शरीर के रंग का बदलना जैसे शरीर का नीला, सफेद या पीला पड़ जाना, त्वचा पर कई जगह लाल चकते दिखाई देना भी मौत के संकेत होते हैं. 

शिव पुराण के अनुसार, मौत के पास होने से पहले इंसान को चंद्रमा, अरुंधति तारा, सप्तऋषि तारे या अन्य तारे भी नजर नहीं आते हैं. अगर किसी शख्स के साथ ऐसा हो तो समझ जाएं कि उनकी लाइफ का कुछ ही वक्त बचा है. 

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: राम मंदिर के लिए यूपी से ज्यादा राजस्थान से मिला चंदा, जानें किसने कितना किया दान?

यह भी पढ़ेंः कोटा में तैयार हुई राम मंदिर की सफाई के लिए सबसे महंगी झाड़ू, जानें रेट?

 

Trending news