Lok Sabha Chunav 2024:मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा,बूथों पर व्यवस्था न होने पर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2210257

Lok Sabha Chunav 2024:मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा,बूथों पर व्यवस्था न होने पर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

Lok Sabha Chunav 2024:लोकसभा चुनाव को लेकर कल होगी पहले चरण में वोटिंग.बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा. नीमकाथाना में 252 बनाए गए हैं बूथ.नीमकाथाना शहर के नंबर चार स्कूल में पोलिंग पार्टी के कर्मचारी को सुविधा नहीं मिलने पर जताई नाराजगी.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Chunav 2024:लोकसभा चुनाव को लेकर कल होगी पहले चरण में वोटिंग.बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा. नीमकाथाना में 252 बनाए गए हैं बूथ.नीमकाथाना शहर के नंबर चार स्कूल में पोलिंग पार्टी के कर्मचारी को सुविधा नहीं मिलने पर जताई नाराजगी.पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों का आरोप बूथ पर ना तो कोई पानी की व्यवस्था न कोई नहाने ना ही सोने की व्यवस्था.

मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
नीमकाथाना में लोकसभा चुनाव को लेकर आज पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया. कल सुबह 7:00 से मतदान शुरू होंगे जो शाम को 6:00 बजे तक होंगे. नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से कुल 2 लाख 70 हजार 925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 1लाख 43 हजार 739 पुरूष, 1लाख 27 हजार 183 महिला व 3 थर्ड जेन्डर मतदाता शामिल हैं.

सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी 
नीमकाथाना शहर के 8 बूथों को पिंक बूथों के रूप में सजाया गया.पाटन के जवाहर नवोदय स्कूल बूथ को विशिष्ठ मतदान केंद्र के रूप में बनाया गया. मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरे तरीके से अलर्ट. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर रहेगा अतिरिक्त जाब्ता.वही पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने पर बूथों पर पोलिंग पार्टियों के आए हुए कर्मचारी को सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई.

बूथों पर व्यवस्थाएं करने की मांग
 पोलिंग पार्टी के प्रकाश ने बताया कि रामलीला मैदान स्थित नंबर चार स्कूल में चार बूथ बनाए गए हैं, जिसमें करीब 40 कर्मचारी मौजूद है लेकिन उनके लिए ना तो कोई नहाने की व्यवस्था है ना ही सोने की और ना ही शौचालय की.व्यवस्था है भी तो पानी नहीं है. ऐसे में महिलाएं कर्मचारी भी मौजूद हैं.उन्होंने प्रशासन से बूथों पर व्यवस्थाएं करने की मांग की.

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Chunav 2024: 19 अप्रैल को 12 सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला,इस बार पोलिंग बूथों पर दिखेगा महिलाओं का दबदबा

Trending news