बाइबल, गीता और कुरान है हमारा संविधान- राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1459351

बाइबल, गीता और कुरान है हमारा संविधान- राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि हमारा संविधान बाइबल कुरान और गीता है और गीता को पढ़ते हुए अगर हमारा जीवन चलाएं तो हम देश के लिए सबसे बड़े जिम्मेदारी को निभाएंगे.

बाइबल, गीता और कुरान है हमारा संविधान- राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष

Lachmangarh: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विश्वविद्यालय में आज संविधान दिवस पर राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग रजिस्ट्रार शैलेंद्र व्यास मोदी विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ राजीव माथुर विधि संकाय के डीन प्रोफेसर सतीश शास्त्री डॉक्टर एनके महेश्वरी डॉ विनोद पुरोहित डॉ आर एस सोलंकी सहित मोदी स्कूल ऑफ लॉ की छात्राएं व स्टाफ मौजूद था.

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि हमारा संविधान बाइबल कुरान और गीता है और गीता को पढ़ते हुए अगर हमारा जीवन चलाएं तो हम देश के लिए सबसे बड़े जिम्मेदारी को निभाएंगे. इस मौके पर मोदी स्कूल आफ लॉ के पूर्व कर्मचारी स्वर्गीय नवीन पपनई की स्मृति में एक छात्र पत्रिका नवीन के तीसरे संस्करण का विमोचन किया गया. मोदी विश्वविद्यालय द्वारा राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास सहित अतिथियों का शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया.

लक्ष्मणगढ़ के मोदी विश्वविद्यालय में आज संविधान दिवस राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास के मुख्य अतिथि में मनाया गया. आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि हमारा संविधान बाइबल, कुरान और गीता है. और गीता को पढ़ते हुए अगर हमारा जीवन चलाएं तो हम देश के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी को निभाएंगे. इस मौके पर आयोग अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने छात्राओं को लॉ के बारे में बताते हुए कहा कि हर सेक्शन को जिसमें आर्टिकल 32 कुछ ज्यादा पढ़िए इसका मतलब है आपको अलग-अलग जानकारियां हासिल होगी.

इसके अलावा छात्राओं को सीआरपीसी पावर की जानकारी भी दी साथ ही कहा कि आप लॉ के स्टूडेंट है कोई जरूरी नहीं है कि पैसा कमाने के लिए ही लॉ किया जाए बल्कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और महिलाओं की सहायता के लिए आप आगे आएं. इस मौके पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया इस दौरान मोदी कॉलेज द्वारा राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास का भव्य सम्मान किया गया.

यह भी पढे़ं- राजस्थान में ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के लिए बनेगी लैब, चौमूं में जगह हुई चिह्नित

Trending news