UP Weather Update: अप्रैल में ही बरसने लगी आग, बहराइच से लेकर प्रयागराज तक प्रचंड हुआ पारा
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2212977

UP Weather Update: अप्रैल में ही बरसने लगी आग, बहराइच से लेकर प्रयागराज तक प्रचंड हुआ पारा

UP Weather Today 20 April: उत्तर प्रदेश में भी इस वक्त लोगों को भीषण गर्मी और लू से सामना करना पड़ रहा है. सुबह 10 बजे से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया. इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. रात का पारा भी तेज 4.7 डिग्री उछाल के साथ रिकार्ड 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

UP weather update (फाइल फोटो)

Aaj Ka Mausam 20 April 2024: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. 40 डिग्री के तापमान में 45 डिग्री की गर्मी महसूस हो रही है.  मौसम विभाग के मुताबिक आज (20 अप्रैल, 2023) भी सूरज की गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में शुक्रवार को दिन का तापमान करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ इस महीने में पहली बार 41 डिग्री तक पहुंचा.

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक प्रदेश  के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. धूप और तेज गर्म हवा की थपेड़े से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के आखिरी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के आगरा,सुलतानपुर, झांसी,  गोरखपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. वहीं, अयोध्या, मेरठ, अलीगढ़, उरई और लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है.

हल्की बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. ये पश्चिमी यूपी के लिए हैं लेकिन लखनऊ समेत पूर्वांचल के किसी भी जिले में बारिश नहीं होगी.

तेज हवा चलने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक अगले  छह से सात दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा.  करीब 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में अधिकतम तापमान
प्रयागराज में अधिकतम तापमान प्रयागराज में  42.2 डिग्री
लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज हुआ.
बस्ती में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज हुआ.
बहराइच में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज हुआ.
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ.
वाराणसी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ.
बलिया में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ.

पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में न्यूनतम तापमान बस्ती में रिकॉर्ड किया गया
बहराइच में न्यूनतम तापमान 22.8 दर्ज हुआ.
मेरठ में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज हुआ.
अयोध्या में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ.
बस्ती में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज हुआ.
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 24.08 डिग्री दर्ज हुआ.
बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुआ.
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज हुआ.
इटावा में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज हुआ.
अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज हुआ.
आगरा में न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री दर्ज हुआ.
बरेली में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज हुआ

UP Board Result 2024: कुछ ही घंटों में आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, फौरन नोट कर लें टाइम
 

Trending news