महाभारत के योद्धा कर्ण के थे 10 पुत्र, युद्ध के बाद एक ही जिंदा बचा

महाभारत का युद्ध

द्वापर युग में धर्म की रक्षा के लिए कुरुक्षेत्र के मैदान में महाभारत का युद्ध लड़ा गया था, जो 18 दिनों तक चला था.

पात्र

महाभारत के पांडव और कौरवों के कई पात्रों के बारे में आप जानते होंगे लेकिन इनमें कई ऐसे भी हैं, जिनके बारे में ज्यादात लोगों को नहीं पता है.

पराक्रमी योद्धा कर्ण

हिंदू महाकाव्य महाभारत में आपने कर्ण के बारे में सुना होगा कि वह कितना शक्तिशाली था. वह बेहद पराक्रमी था.

कर्ण के 10 बेटे

लेकिन क्या आप जानते हैं महाभारत के योद्धा कर्ण के 10 पुत्र थे, लेकिन युद्ध के बाद में केवल एक ही जिंदा बचा था.

कर्ण के बेटों के नाम

कर्ण के 10 पुत्र थे, जिनके नाम थे - वृषसेन, चित्रसेन, सत्यसेन, सुषेण, सुदामा, शत्रुंजय, द्विपाता, बनसेन, प्रसेन, वृषकेतु.

वृषसेन

कर्ण और उनकी पत्नी पद्मावती के सबसे बड़े बेटे वृषसेन थे. वृषसेन, कौरव सेना का एक महायोद्धा और कुशल धनुर्धर था.

11वें दिन युद्ध में प्रवेश

वृषसेन ने पिता कर्ण के साथ कुरुक्षेत्र युद्ध के 11वें दिन युद्ध में प्रवेश किया.

कई योद्धाओं से सामना

वृषसेन ने उपपांडव, द्रुपद, धृष्टद्युम्न, नकुल, सहदेव, विराट और कई अन्य प्रमुख योद्धाओं का सामना किया.

17वें दिन अर्जुन ने किया वध

17वें दिन के युद्ध में, अर्जुन ने कर्ण और वृषसेन का वध कर दिया.

वृषकेतु ही रहा जीवित

महाभारत युद्ध के बाद, वृषकेतु ही कर्ण का एकमात्र जीवित पुत्र रहा.

अंग का बना राजा

कुरुक्षेत्र युद्ध की घटनाओं के बाद, अर्जुन ने वृषकेतु को प्रशिक्षित किया और बाद में उसे अंग का राजा बना दिया.

डिस्क्लेमर

पौराणिक पात्रों की यह कहानी धार्मिक मान्यताओं और ग्रंथों में किए गए उल्लेख पर आधारित है. इसके काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.

VIEW ALL

Read Next Story