Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन पूजा के समय जरूर करें ये दो काम, घर-परिवार में बना रहेगा प्रभु श्री राम का वास
Advertisement

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन पूजा के समय जरूर करें ये दो काम, घर-परिवार में बना रहेगा प्रभु श्री राम का वास

Ram Raksha Stotra: 17 अप्रैल को देशभर में राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्री राम की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं. इस दिन प्रभु श्री राम की कृपा पाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए. 

 

ram navami 2024

Ram Navami Mantra Jaap: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था. इस दिन श्री राम के जन्म के समय दोपहर में कर्क लग्न लगा हुआ था और चंद्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में था. सूर्य मेष राशि में विराजमान था.वैसा ही संयोग इस बार भी राम नवमी पर बन रहा है. इस दिन लोग व्रत रखकर प्रभु श्री राम की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. इस दिन प्रभु श्री राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. 

राम नवमी के दिन जरूर करें रक्षा स्तोत्र का पाठ

राम नवमी के दिन विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं. इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का अनुष्ठान करने से घर में सुख-शांति आती है और व्यक्ति को सम्मान की प्राप्ति होती है. अगर इस बार नवरात्रि में आपने भी राम रक्षा स्तोत्र का पाठ नहीं किया है, तो राम नवमी के दिन ग्याहर या 21 बार जाप कर सकते हैं. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप राम रक्षा स्त्रोत का पूरा पाठ नहीं कर सकते है,  तो एक श्लोक - श्री राम राम रघुनंदम राम राम ही पढ़ लेने से पूरा लाभ मिलेगा. राम नवमी के दिन श्री राम का मुख्य मंत्र है- रां रामाय नम: का जाप अवश्य करें. राम नवमी के दिन इस मंत्र का जप करने से सुख और सम्मान की प्राप्ति होती है. 

शास्त्रों के अनुसार राम नवमी के दिन पूजा के बाद हवन करने की भी परंपरा है. बता दें कि इस दिन तिल, जौ और गुग्गुल को मिलाकर हवन किया जाता है. इस दौरान हवन करते समय जौ से दो गुना ज्यादा तिल और गुग्गुल आदि हवन सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. कहते हैं कि राम नवमी के दिन घर में हवन आदि करने से घर के अंदर किसी भी प्रकार की अनिष्ट शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.  
 राम रक्षा स्तोत्र पढ़ने से पहले हाथ में जल लेकर इसको पढ़ें…

विनियोग:
अस्य श्रीरामरक्षास्तोत्रमन्त्रस्य बुधकौशिक ऋषिः। श्री सीतारामचंद्रो देवता। अनुष्टुप छंदः। सीता शक्तिः। श्रीमान हनुमान कीलकम। श्री सीतारामचंद्रप्रीत्यर्थे रामरक्षास्तोत्रजपे विनियोगः।

अब जल को जमीन पर छोड़कर भगवान श्रीराम का ध्‍यान करें…
अथ ध्यानम्‌:
ध्यायेदाजानुबाहुं धृतशरधनुषं बद्धपद्मासनस्थं पीतं वासो वसानं नवकमलदलस्पर्धिनेत्रं प्रसन्नम्‌। वामांकारूढसीतामुखकमलमिलल्लोचनं नीरदाभं नानालंकार दीप्तं दधतमुरुजटामंडलं रामचंद्रम।

राम रक्षा स्तोत्र:
चरितं रघुनाथस्य शतकोटि प्रविस्तरम्। एकैकमक्षरं पुंसां महापातकनाशनम्।।
ध्यात्वा नीलोत्पलश्यामं रामं राजीवलोचनम्। जानकीलक्ष्मणोपेतं जटामुकुटमण्डितं।।
सासितूणधनुर्बाणपाणिं नक्तंचरान्तकम्। स्वलीलया जगत्त्रातुमाविर्भूतमजं विभुम्।।

रामरक्षां पठेत प्राज्ञः पापघ्नीं सर्वकामदाम्। शिरो मे राघवः पातु भालं दशरथात्मजः।।
कौसल्येयो दृशो पातु विश्वामित्रप्रियः श्रुति। घ्राणं पातु मखत्राता मुखं सौमित्रिवत्सलः।।
जिह्वां विद्यानिधिः पातु कण्ठं भरतवन्दितः। स्कन्धौ दिव्यायुधः पातु भुजौ भग्नेशकार्मुकः।।

Ram Navami 2024: राम नवमी आज, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करेंगे पूजा तो ही मिलेगा पूरा लाभ, होगा दरिद्रता का नाश
 

करौ सीतापतिः पातु हृदयं जामदग्न्यजित। मध्यं पातु खरध्वंसी नाभिं जाम्बवदाश्रयः।।
सुग्रीवेशः कटी पातु सक्थिनी हनुमत्प्रभुः। उरु रघूत्तमः पातु रक्षःकुलविनाशकृताः।।
जानुनी सेतुकृत पातु जंघे दशमुखांतकः। पादौ विभीषणश्रीदः पातु रामअखिलं वपुः।।

एतां रामबलोपेतां रक्षां यः सुकृति पठेत। स चिरायुः सुखी पुत्री विजयी विनयी भवेत्।।
पातालभूतल व्योम चारिणश्छद्मचारिणः। न द्रष्टुमपि शक्तास्ते रक्षितं रामनामभिः।।
रामेति रामभद्रेति रामचंद्रेति वा स्मरन। नरौ न लिप्यते पापैर्भुक्तिं मुक्तिं च विन्दति।।

जगज्जैत्रैकमन्त्रेण रामनाम्नाभिरक्षितम्। यः कण्ठे धारयेत्तस्य करस्थाः सर्वसिद्धयः।।
वज्रपञ्जरनामेदं यो रामकवचं स्मरेत। अव्याहताज्ञाः सर्वत्र लभते जयमंगलम्।।
आदिष्टवान् यथा स्वप्ने रामरक्षामिमां हरः। तथा लिखितवान् प्रातः प्रबुद्धो बुधकौशिकः।।

जगज्जैत्रैकमन्त्रेण रामनाम्नाभिरक्षितम्। यः कण्ठे धारयेत्तस्य करस्थाः सर्वसिद्धयः।।
वज्रपञ्जरनामेदं यो रामकवचं स्मरेत। अव्याहताज्ञाः सर्वत्र लभते जयमंगलम्।।
आदिष्टवान् यथा स्वप्ने रामरक्षामिमां हरः। तथा लिखितवान् प्रातः प्रबुद्धो बुधकौशिकः।।

शरण्यौ सर्वसत्वानां श्रेष्ठौ सर्वधनुष्मताम्। रक्षःकुलनिहन्तारौ त्रायेतां नो रघूत्तमौ।।
आत्तसज्जधनुषाविषुस्पृशा वक्ष याशुगनिषङ्गसङ्गिनौ। रक्षणाय मम रामलक्ष्मणावग्रतः पथि सदैव गच्छताम।।
सन्नद्धः कवची खड्गी चापबाणधरो युवा। गच्छन् मनोरथान नश्च रामः पातु सलक्ष्मणः।।

सालों बाद रामनवमी पर बना ये दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों के जीवन में घटेगी ऐसी घटना, पूरी तरह पलट जाएगी किस्मत
 

रामो दाशरथी शूरो लक्ष्मणानुचरो बली। काकुत्स्थः पुरुषः पूर्णः कौसल्येयो रघूत्तमः।।
वेदान्तवेद्यो यज्ञेशः पुराणपुरुषोत्तमः। जानकीवल्लभः श्रीमानप्रमेयपराक्रमः।।
इत्येतानि जपन नित्यं मद्भक्तः श्रद्धयान्वितः। अश्वमेधाधिकं पुण्यं सम्प्राप्नोति न संशयः।।

रामं दुर्वादलश्यामं पद्माक्षं पीतवाससम। स्तुवन्ति नामभिर्दिव्यैर्न ते संसारिणो नरः।।
रामं लक्ष्मणपूर्वजं रघुवरं सीतापतिं सुन्दरं काकुत्स्थं करुणार्णवं गुणनिधिं विप्रप्रियं धार्मिकम।।
राजेन्द्रं सत्यसंधं दशरथतनयं श्यामलं शांतमूर्तिं वन्दे लोकाभिरामं रघुकुलतिलकं राघवं रावणारिम।।

रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः।।
श्रीराम राम रघुनन्दन राम राम। श्रीराम राम रणकर्कश राम राम। श्रीराम राम शरणं भव राम राम।।
श्रीराम चन्द्रचरणौ मनसा स्मरामि श्रीराम चंद्रचरणौ वचसा गृणामि। श्रीराम चन्द्रचरणौ शिरसा नमामि श्रीराम चन्द्रचरणौ शरणं प्रपद्ये।।

माता रामो मत्पिता रामचन्द्रः स्वामी रामो मत्सखा रामचन्द्रः । सर्वस्वं मे रामचन्द्रो दयालुर्नान्यं जाने नैव जाने न जाने।।
दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मज। पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्।।
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथं। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीराम दूतं शरणं प्रपद्ये।।
कूजन्तं रामरामेति मधुरं मधुराक्षरम। आरुह्य कविताशाखां वन्दे वाल्मीकिकोकिलम।।
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

भर्जनं भवबीजानामर्जनं सुखसम्पदाम्। तर्जनं यमदूतानां रामरामेति गर्जनम्।।
रामो राजमणिः सदा विजयते रामं रमेशं भजे रामेणाभिहता निशाचरचमू रामाय तस्मै नमः।।
रामान्नास्ति परायणं परतरं रामस्य दासोस्म्यहं रामे चित्तलयः सदा भवतु मे भो राम मामुद्धराः।।
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news