Bihar Top Scientist: बिहार के टॉप वैज्ञानिक जिन्होंने दुनिया में बढ़ाया राज्य का मान

आर्यभट्ट

आर्यभट्ट ने सूर्य से विवध ग्रहों की दूरी के बारे में बताया. खगोल और गणितशास्त्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की याद में भारत के प्रथम उपग्रह का नाम आर्यभट्ट रखा गया.

आर्यभट्ट का जन्म ईस्वी सनू 476 कुसुमपुर (पटना) में हुआ था. आर्यभट्ट ने नालंदा विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी.

मोहम्मद जाहिद अशरफ

जामिया मिलिया इस्लामिया में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद जाहिद अशरफ को कम ऑक्सीजन वाले वातावरण के प्रभाव से होने वाली ब्लड क्लॉटिंग समस्या और इसके नैदानिक विज्ञान के लिए सम्मानित किया गया.

मोहम्मद जाहिद अशरफ का जन्म1973 में बिहार के खगड़िया जिले के जलकौरा में हुआ है. वो एक भारतीय बायोटेक्नोलॉजिस्ट हैं.

पद्मस्री मानस बिहारी वर्मा

दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर गांव से निकल कर वैज्ञानिक डॉक्टर पद्मस्री मानस बिहारी वर्मा ने देश ही नहीं दुनिया में अपना नाम कमाया.

डॉ मानस बिहारी वर्मा 1986 में तेजस फाइटर जेट विमान बनाने वाली टीम के मैनेजमेंट प्रोग्राम डायरेक्टर थे.

सुधांशु शेखर झा

सुधांशु शेखर झा एक भारतीय संघनित पदार्थ भौतिक विज्ञानी और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के पूर्व निदेशक हैं. उन्हें ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स में शोध के लिए जाना जाता है.

सुधांशु शेखर झा का जन्म 25 दिसंबर 1940 को बिहार के बांका जिले में हुआ है.

VIEW ALL

Read Next Story