चंद्र ग्रहण 2023

इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Zee Bihar-Jharkhand Web Team
Jul 12, 2023

चंद्र ग्रहण

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. जिसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

खगोलीय घटना

वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है जो हर साल घटती है.

धार्मिक महत्व

लेकिन हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता है.

पहला चंद्र ग्रहण

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लग चुका है.

आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को देर रात 1:06 बजे शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त होगा.

ग्रहण की अवधि

भारत में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी.

भारत में दिखेगा?

बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था, लेकिन दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा.

सूतक काल

इस वजह से इस बार सूतक काल भी भारत में मान्य होगा.

सूतक

सूतक काल हमेशा चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले लग जाता है.

सूतक काल का समय

भारत में सूतक काल दोपहर 4:05 बजे पर शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त हो जाएगा.

VIEW ALL

Read Next Story