Dev Deepawali 2023: इस दिन एक साथ पृथ्वी पर आते हैं सभी देवता, दीप दान से पाएं उनकी विशेष कृपा

Zee Bihar-Jharkhand Web Team
Oct 26, 2023

Dev Deepawali

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली पर्व मनाया जाता है.

Deepawali

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर देवी-देवता पृथ्वी लोक पर आकर गंगा स्नान करते हैं और दीपावली पर्व मनाते हैं.

Festival of lights

इस दिन देवताओं के स्वागत के लिए गंगा नदी के किनारे दीपोत्सव पर्व मनाया जाता है.

Dev Deepawali 2023

पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर दोपहर 03.53 बजे से शुरू होगी.

Purnima Tithi

पूर्णिमा तिथि का समापन 27 नवंबर दोपहर 02.45 बजे बजे होगा.

Dev Deepawali Date

ऐसे में इस बार देव दीपावली पर्व 26 नवंबर 2023, रविवार के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.

Shubh Muhurat

इस दिन प्रदोष काल मुहूर्त शाम 05. 08 बजे से शाम 07.47 बजे तक रहेगा.

Deep Daan

देव दीपावली के दिन भगवान शिव की उपासना और दीपदान का विशेष महत्व है.

Deep Daan ka mahatva

मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद 11 दीपों का दान करने से मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है

VIEW ALL

Read Next Story