रिश्तों पर असर-

शादी के बाद अक्सर सास और बहू के रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है.

Nikita Chauhan
Sep 09, 2023

ये राशि वाली लड़कियां-

मगर इस राशि वाली लड़कियों की कभी सास से नहीं बनती. तो चलिए जानते हैं वो कौन सी राशि वाली लड़कियां हैं जिनकी अपनी सास से नहीं बनती...

मेष राशि-

इस राशि वाली लड़कियों की सास से स्वाभव काफी तेज माना जाता है. इन्हें अपने घर में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं होती. इसलिए इस राशि वाली लड़कियों और सास में हमेशा झगड़ा रहता है.

कर्क राशि-

कर्क राशि वाली लड़कियों की सास काफी फैशनेबल किस्म की होती हैं और इसी वजह से इन दोनों में प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाती है. ऐसे में दोनों के संबंध हमेशा खराब रहते हैं.

सिंह राशि-

वहीं, सिंह राशि वाली लड़कियों की सास काफी शांत स्वभाव की होती है. मगर उनका मिजाज हमेशा सातवें आसमान पर रहता है, जिसकी वजह से दोनों में हमेशा तनाव रहता है.

कन्या राशि-

कन्या राशि वाली लड़कियां और सास दोनों ही अपने आप को हमेशा सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझती हैं, जिसकी वजह से दोनों में हमेशा से 36 का आंकड़ा रहता है.

तुला राशि-

तुला राशि वाली लड़कियां और उनका सास खुले मिजाज के होते हैं. इसलिए अगर इन लोगों को रोका टोका जाए तो दोनों के बीच महाभारत शुरू हो जाता है.

मीन राशि-

इस राशि वाली लड़कियों की सास के बीच संबंध या तो बहुत अच्छे होंगे या फिर बेहद खराब. इसलिए ये दोनों को हमेशा एक दूसरे से दूर रहना पसंद करती हैं.

VIEW ALL

Read Next Story