अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा, अब कौन होगा वारिस?

Ranjana Kahar
Oct 10, 2024

दिग्गज उद्योगपति और अरबपति रतन टाटा का गुरुवार को निधन हो गया.

86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्हें 7 अक्टूबर को अस्पताल भी ले जाया गया था.

भारत के सबसे अमीर लोगों में शुमार

रतन टाटा भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार थे और उनके समूह का कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है.

करोड़ों की संपत्ति

वे अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं. उनके निधन के बाद सवाल उठ रहा है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा?

रतन टाटा की संपत्ति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार रतन टाटा के पास 3800 करोड़ रुपए की संपत्ति थी.

कौन होगा उत्तराधिकारी

उनकी मृत्यु के बाद यह प्रश्न उठने लगा कि उनकी संपत्ति का मालिक कौन होगा, क्योंकि वे अविवाहित थे.

इनके नामों की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रतन टाटा के उत्तराधिकारी की दौड़ में नोएल टाटा के तीनों बच्चों का नाम सबसे आगे चल रहा है.

सौतले भाई

नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. उनके तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा रतन टाटा के उत्तराधिकारी हो सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story