आज नवरात्रि का दूसरा दिन, करे मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न

Zee News Desk
Oct 16, 2023

आज 16 अक्टूबर 2023 को, भक्त मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करेंगे.

मां ब्रह्मचारिणी को इस संसार के सारे विद्याओं का ज्ञाता माना जाता है.

कैसे करे पूजा

ब्रह्म का स्वरूप देवी को पंचामृत से स्नान कराएं.

मां ब्रह्मचारिणी को सफेद कपड़ा चढ़ाएं. मां ब्रह्मचारिणी को रोली, अक्षत, चंदन आदि चढ़ाएं.

देवी की पूजा में विशेष रूप से सिन्दूर और लाल फूल जरूर चढ़ाएं.

नवरात्र के दूसरे दिन मां के लिए दूध, चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग बनाएं.

इस दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना बेहद शुभ माना गया है.

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में गुड़हल या लाल रंग के फूल का ही प्रयोग करें.

मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, आरती उतारें और भोग लगाएं.

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है

VIEW ALL

Read Next Story