बर्थडे पर लगाएं खाटू श्याम जी को इस चीज का भोग, बाबा पधारेंगे घर

Sneha Aggarwal
Nov 06, 2024

खाटू श्याम बाबा को श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है, जिनका मंदिर राजस्थान में है.

हर साल बड़ी संख्या में बाबा के दरबार में भक्त आते हैं.

कहते हैं कि बाबा की पूजा करने से श्याम सभी की मुरादें पूरी करते हैं और रंक को भी राजा की गद्दी दे देते हैं.

आज हम आपको खाटू श्याम बाबा के पसंदीदा भोग के बारे में बताने जा रहे हैं.

बाबा को सबसे ज्यादा गाय का कच्चा दूध पसंद है, जिसका श्याम को भोग लगाया जाता है.

कच्चा दूध पहला भोग है, जो खाटू श्याम ने धरती पर सबसे पहले स्वीकार किया था.

बाबा के जन्मदिन पर उनको कच्चे दूध का भोग लगाया जाता है.

इसके अलावा खाटू श्याम बाबा को खीर और चूरमे का भोग लगाया जाता है.

खाटू श्याम बाबा को आप पंचमेवा प्रसाद का भोग लगाया जाता है, जिसमें बादाम, काजू, छुआरा, मिश्री और किशमिश डाला जाता है.

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL