शिव शक्ति का मतलब

शिव शक्ति भगवान शिव और शक्ति, दिव्य स्त्री ऊर्जा के नाम से लिया गया है. पीएम मोदी ने कहा, 'शिव शक्ति' नाम में 'शक्ति' कड़ी मेहनत, प्रेरणा और महिला वैज्ञानिकों का सशक्तिकरण है

Zee Rajasthan Web Team
Aug 28, 2023

सद्गुरु ने समझाए मायने

सद्गुरु के अनुसार सभी ग्रह ग्रीक देवताओं के नाम पर हैं लेकिन शिव शक्ति कुछ देवी-देवताओं का नाम नहीं है. शिव शक्ति दर्शाती है कि इस सृष्टि में सभी भौतिक अभिव्यक्ति दो ध्रुवों के बीच होती है. कोई भी वस्तु केवल दो ही दिशाओं में घूम सकती है दक्षिणावर्त और वामावर्त.

शिवशक्ति और ब्रह्मांड

शिव शक्ति पूरे ब्रह्मांड के लिए मायने रखता है. उस स्थान को चाहे जो भी नाम दिया जाए, उस पर लोगों का हमेशा अधिकार रहेगा . यानि कि शरीर में दो घुमाव-दक्षिणावर्त और वामावर्त जितने अधिक समकालिक होते हैं, व्यक्ति उतना ही कम अशांत होगा और उसकी धारणा का स्तर भी ऊंचा होगा.

शिवा और अर्धचंद्र

सद्गुरु कहते हैं कि भगवान शिव के सिर पर अर्धचंद्र है जो इस बात का प्रतीक है कि शिव और चंद्रमा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. इसरो के प्रमुख का नाम भी सोमनाथ है. ये व्यावहारिक बात है कि राजनीतिक नेतृत्व अधिक जागरूक हो रहा है क्योंकि वे गहन महत्व वाले नामों का चयन कर रहे हैं.

तिरंगा पॉइंट

चंद्रमा पर वो बिंदु जहां 2019 में चंद्रयान -2 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसे 'तिरंगा पॉइंट' नाम दिया गया है क्योंकि ये दर्शाता है कि चंद्रमा पर तिरंगा है. ये चंद्रमा की सतह के साथ भारत का पहला संपर्क था.

मिशन चंद्रयान-3

23 अगस्त को भारत के विक्रम नामक चंद्रयान-3 लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की. लैंडर रोवर प्रज्ञान सहित छह वैज्ञानिक उपकरणों को ले जा रहा है. यह रोवर 14 दिनों तक चंद्रमा के बारे में जानकारी जुटाएगा.

इसरो चीफ पहुंचे मंदिर

तिरुवनंतपुरम के पूर्णामिकाऊ भद्रकाली मंदिर पहुंचे इसरो चीफ एस सोमनाथ में चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर धन्यवाद दिया और आगे भी सफलता की कामना की.

मंदिर में लगाया धोक

चंद्रयान के लांच होने से पहले भी इसरो चीफ तिरुपति के श्री चेंगलम्मा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे और पूजा अर्चना की थी.

शानदार जवाब

इसरो के चीफ के मंदिरों में दर्शन और पूजा पाठ को लेकर कई लोगों ने सवाल किये तो इसरो चीफ एस सोमनाथ का जवाब सुनने लायक है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो मॉर्डन दिखने की कोशिश में खुद के धर्म और संस्कृति के महत्व को भुला रहे हैं.

सोमनाथ ने कहा कि मैं एक खोजकर्ता हूं. मैं चंद्रमा की खोज करता हूं. मैं आंतरिक जगहों का पता लगाता हूं. इसलिए यह विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों का पता लगाने के लिए मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है.

हिंदू धर्म संस्कृति महान

इसरो चीफ ने कहा कि मैं कई मंदिरों में जाता हूं और कई शास्त्रों को पढ़ता हूं. इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि एक तरह से ये संस्कृति का हिस्सा है, जिसे हम सभी का पता लगाने, अंतर्रात्मा के साथ-साथ बाहरी दुनिया का पता लगाने के लिए बनाया गया है.

पॉवरफुल टीम

चंद्रयान -3 के लैंडिंग पॉइंट को ‘शिव शक्ति’ कहे जाने पर एस सोमनाथ ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. और ये पीएम का एकाधिकार है. इन दोनों नामों में भारतीय ध्वनि है. अब भारत चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने में समर्थ है, लेकिन हमें अपना कांफिडेंस बढ़ाने की जरूरत है

VIEW ALL

Read Next Story