Shayari: कैसे कह दूं कि मुझे छोड़ दिया है उसने... पढ़ें परवीन शाकिर के शानदार शेर

Ansh Raj
Nov 19, 2024

कैसे कह दूँ कि मुझे छोड़ दिया है उस ने बात तो सच है मगर बात है रुस्वाई की

वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगा मसअला फूल का है फूल किधर जाएगा

हुस्न के समझने को उम्र चाहिए जानाँ दो घड़ी की चाहत में लड़कियाँ नहीं खुलतीं

मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा

इतने घने बादल के पीछे कितना तन्हा होगा चाँद

कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भी दिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी

वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे

चलने का हौसला नहीं रुकना मुहाल कर दिया इश्क़ के इस सफ़र ने तो मुझ को निढाल कर दिया

कुछ तो तिरे मौसम ही मुझे रास कम आए और कुछ मिरी मिट्टी में बग़ावत भी बहुत थी

VIEW ALL