Shayari: लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, पढ़ें बशीर बद्र के शेर

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

और जाम टूटेंगे इस शराब-ख़ाने में मौसमों के आने में मौसमों के जाने में

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैं उम्रें बीत जाती हैं दिल को दिल बनाने में

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

फ़ाख़्ता की मजबूरी ये भी कह नहीं सकती कौन साँप रखता है उस के आशियाने में

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

दूसरी कोई लड़की ज़िंदगी में आएगी कितनी देर लगती है उस को भूल जाने में

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

कोई काँटा चुभा नहीं होता दिल अगर फूल सा नहीं होता

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

मैं भी शायद बुरा नहीं होता वो अगर बेवफ़ा नहीं होता

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

बेवफ़ा बेवफ़ा नहीं होता ख़त्म ये फ़ासला नहीं होता

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगी यूँ कोई बेवफ़ा नहीं होता

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

जी बहुत चाहता है सच बोलें क्या करें हौसला नहीं होता

Published by: Zee Team | Dec 15, 2024

VIEW ALL