चंद्र ग्रहण पर कितने घंटे सूतक काल, क्या होली पर पड़ेगा असर

Amitesh Pandey
Mar 24, 2024

Chandra Grahan 2024

इस बार 25 मार्च को देशभर में होली का त्‍यौहार मनाया जाएगा. इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. ऐसे में मन में सवाल आता है कि चंद्रग्रहण का होली पर क्‍या असर पड़ेगा और कितने घंटे तक चंद्रग्रहण रहेगा. तो आइये जानते हैं...

पूर्णिमा

बता दें कि साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्‍गुन पूर्णिमा पर लग रहा है.

होली

फाल्‍गुन पूर्णिमा की रात को ही होलिका दहन किया जाता है. इसके अगले दिन होली खेली जाती है.

पहला चंद्र ग्रहण

इस बार होलिका दहन के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.

चंद्र ग्रहण

जानकारी के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:24 बजे शुरू होगा और दोपहर 03:01 बजे समाप्‍त होगा.

चंद्रोदय का समय

वहीं, चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रोदय का समय शाम को 06:44 बजे है.

सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. सूतक काल के दौरान कुछ भी नहीं किया जाता है.

पूजा में मनाही

इस दौरान न तो पूजा-पाठ होगी और न ही मंदिर के कपाट खुलेंगे.

यहां दिखेगा असर

यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड, इटली आदि देशों में दिखेगा.

भारत में असर नहीं

भारत में इसका असर नहीं दिखेगा, लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा.

होलिका दहन

होलिका दहन 24 मार्च की रात को ही हो जाएगा. सूतक का होलिका दहन पर कोई असर नहीं होगा.

फाल्‍गुन पूर्णिमा

फाल्‍गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च की सुबह 08:13 बजे से शुरू होगी. 25 मार्च की सुबह 11:44 बजे समाप्‍त होगी.

शुभ मुहूर्त

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11:13 बजे से देर रात 12:07 बजे तक है.

VIEW ALL

Read Next Story