भगवान कृष्ण का शरीर कैसे हो गया नीला, जानिए दिलचस्प किस्सा

Zee News Desk
Sep 07, 2023

भगवान कृष्ण की भक्ती दुनियाभर में की जाती है. इनके भक्तों के लिए सबसे बड़ा त्योहार कृष्ण जन्माष्टमी है.

इस जन्माष्टमी हम आपको भगवान कृष्ण से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा करने जा रहे हैं.

अपने अक्सर भगवान कृष्ण को नीले रंग में देखा होगा. कहीं-कहीं पर उन्हें श्याम वर्ण का बताया गया है.

आपने कभी सोचा है कि कैसे भगवान कृष्ण का शरीर नीले रंग का हो गया. यह किस्सा पुतना वध से जुड़ा है.

शास्त्रों के जानकर बताते हैं कि भगवान कृष्ण को जब पुतना ने अपना विषयुक्त दुग्धपान कराया था, तब भगवान कृष्ण का शरीर नीला पड़ गया.

इसके अलावा एक मान्यता कालिया नाग से जुड़ी हुई है, जिसमें भगवान कृष्ण के शरीर के नीले होने का जिक्र मिलता है.

कहा जाता है कि जब साथियों की गेंद निकालने कान्हा यमुना नदी में प्रवेश करते हैं, तब कालिया उन पर विष की बौछार करता है.

कालिया नाग के विष की वजह से ही भगवान कृष्ण का शरीर नीला पड़ गया.

VIEW ALL

Read Next Story