ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड से करें तौबा, हो सकती हैं ये बीमारियां

Sep 08, 2024

हम में से काफी लोगों के दिन की शुरुआत ब्रेड खाकर होती है, लेकिन इसके कई नुकसान हैं, जिसके बारे में न्यूट्रीशनिस्ट निखिल वत्स बता रहे हैं

1. मोटापा

अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो भूलकर भी व्हाइट ब्रेड न खाएं वरना वजन बढ़ सकता है

2. डायबिटीज

हद से ज्यादा व्हाइट ब्रेड खाने से डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है

3. पोषक तत्वों की कमी

सफेद ब्रेड मैदे से बनता है इसलिए इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है

4. डिप्रेशन

सफेद ब्रेड हमारे मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता, ये डिप्रेशन का कारण बन सकता है

5. हाई ब्‍लड प्रेशर

सफेद ब्रेड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे हाई बीपी की शिकायत हो सकती है

6. हार्ट डिजीज

सफेद ब्रेड खाने से जब बीपी हाई होगा तो दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाएगा

7. मुंहासे

सफेद ब्रेड में सैच्‍यूरेटेड और ट्रांसफैट होता है जो पिंपल्स जैसी स्किन प्रॉब्लम्स पैदा करता है

8. इनडाइजेशन

सफेद ब्रेड का सेवन हमारे पेट के लिए अच्छा नहीं होता, इससे कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं

9. व्हाइट ब्रेड के ऑप्शन

व्हाइट ब्रेड खाने से बेहतर है कि आप घर में ही अवन की मदद से ब्रेड बेक करें जिसमें होल ग्रेन का आटा मिला हो

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मक़सद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

VIEW ALL

Read Next Story