कैसे और कब हुई बीरबल से अकबर की मुलाकात?

Preeti Pal
May 26, 2023

अकबर-बीरबल के मजेदार किस्से हमने पढ़े और सुने हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि बीरबल से अकबर की पहली मुलाकात कैसे हुई थी?

इसके अलावा ये बात भी कम लोग ही जानते हैं कि बीरबल का असली नाम महेश दास था

कुछ तथ्यों के मुताबिक, 1556 से 1562 के बीच अकबर और बीरबल की मुलाकात हुई थी. बादशाह ने अपने दरबार में ही महेशा दास को अकबर ने बीरबल का नाम दिया था

16 फरवरी 1586 में अफगानिस्तान के साथ युद्ध के दौरान बीरबल की मृत्यु हो गई थी

अकबर और बीरबल की पहली मुलाकात के बारे में एक और कहानी मशहूर है. कहा जाता है कि एक दिन अकबर शिकार के लिए निकले तो कुछ सिपाहियों को छोड़ कर बाकी सेना पीछे रह गई.

शाम हो चुकी थी, सभी भूखे और प्यासे थे. तभी उन्हें एक तिराहा दिखाई दिया. वहां एक लड़का खड़ा था जिससे अकबर ने पूछा ये सड़क आगरा जाती है?

लड़का ने कहा- जनाब ये सड़क चल नहीं सकती. आपको खुद ही आगरा जाना पड़ेगा.'

अकबर लड़के की हाजिर जवाबी से खुश हुए और नाम पूछा तो उसने कहा मेरा नाम महेश दास है. अकबर ने अपनी अंगूठी निकाल कर लड़के को देते हुए कहा- तुम बादशाह अकबर से बात कर रहे हो.

अकबर ने कहा तुम मेरे दरबार में आकर मुझे ये अंगूठी दिखाना. बड़े होकर वो बच्चा बादशाह दरबार के 9 रत्नों में से एक बना

VIEW ALL

Read Next Story