गंगा, गोदावरी या यमुना...कौन है भारत की सबसे लंबी नदी?

Rachit Kumar
Jun 01, 2023

हिमालय से लेकर दक्षिण भारत तक भारत में कई नदियां बहती हैं.

लेकिन भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है. आइए आपको बताते हैं.

भारत में सबसे लंबी नदी है गंगा, जो गंगोत्री ग्लेशियर से निकली है.

भारत की लगभग 90% नदियां भारत के पूर्वी भाग में, बंगाल की खाड़ी की ओर बहती हैं.

बाकी 10% नदियां भारत के पश्चिमी भाग में अरब सागर की ओर बहती हैं.

भारत में गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है.

इसके बाद सबसे लंबी नदी है गोदावरी, जो 1464 किलोमीटर तक बहती है.

अगला नंबर है कृष्णा नदी का, जिसकी लंबाई 1400 किलोमीटर है.

यमुना नदी 1376 किलोमीटर लंबी है. जबकि नर्मदा नदी 1313 किलोमीटर लंबी.

सिंधु नदी 1114 किलोमीटर लंबी है और ब्रह्मपुत्र नदी 916 किलोमीटर.

VIEW ALL

Read Next Story