भारत के 8 महान अविष्कार जिनपर हर हिंदुस्तानी को है गर्व

Shwetank Ratnamber
Jun 29, 2023

जीरो

आर्यभट ने पूरी दुनिया को '0' दिया और इंसान गणित और विज्ञान में विकास कर पाया. इस '0' की खोज दुनिया के लिए कितनी अहमियत रखती है यह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन आर्यभट ने सिर्फ शून्य की खोज नहीं की बल्कि उन्होंने कई पुस्तके और सूत्र लिखे खगोलीय ज्ञान को बढ़ाने में सहायक बने.

आयुर्वेद

आयुर्वेद का अविष्कार पांच हजार साल पहले हुआ था. आयुर्वेद निरोगी मानव जीवन जीने की वो साइंस है, जिसके साइड इफेक्ट नहीं होते हैं.

सर्जरी

भारतीय चिकित्सा के आदि पुरुष महर्षि सुश्रुत थे. प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक आयुर्वेद में भी अंग प्रत्यारोपण यानी सर्जरी का वर्णन सुश्रुत संहिता में मिलता है. सुश्रुत संहिता करीब 3000 साल पहले लिखी गई थी. काशी में महर्षि सुश्रुत ने की पहली 'प्लास्टिक' सर्जरी की थी.

योग

योग हजारों साल पुरानी खोज है. ऋषि-मुनियों से ही योग का प्रारम्भ माना जाता है. महर्षि पतञ्जलि ने इसे सुव्यवस्थित रूप दिया.

शतरंज

शतरंज 7 वीं शताब्दी से कुछ समय पहले भारत में पैदा हुआ था. यह खेल भारतीय खेल चतुरंगा से लिया गया था. जिसे छठी शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के दौरान खेला जाता था.

शैंपू

शैंपू का अविष्कार मुगल काल के दौरान 1762 में हुआ. इसका इस्तेमाल सिर की मसाज कराने से भी जुड़ा था.

पाई का मान

‘पाई’ गणित सिद्धांतों में एक स्थिरांक के तौर इस्तेमाल किया जाता है. पाई की खोज महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट ने की थी. आर्यभट्ट ने अपने गणितीय सूत्रों से पाई की सबसे निकटतम वैल्यू को कैलकुलेट किया था. किसी वृत्त की परिधि या क्षेत्रफल निकालने या नदी पथ की लंबाई की गणना या पृथ्वी की आकृति के निर्धारण और तारों के बीच की दूरी की गणना में पाई का प्रयोग करते हैं.

वायरलेस कम्युनिकेशन

जगदीश चंद्र बोस ने अपनी खोजों और प्रयोगों से पूरी दुनिया को प्रभावित किया और रेडियो संचार (Radio Communication) जैसे आविष्कार तक दिए. उन्हें रेडियो संचार का पिता या जनक कहा जाता है. उनके यंत्रों की वजह से आधुनिक रेडियो संचार की दिशा तय हुई

VIEW ALL

Read Next Story