गांधी जी के बारे में वो दिलचस्प बातें, जो 90% लोग नहीं जानते होंगे!

Zee News Desk
Oct 01, 2023

देश के 'महानायक'

2 अक्टूबर के दिन देशभर में 'गांधी जयंती' मनाई जाती है. महात्मा गांधी देश के वो महानायक थे जिन्होंने अहिंसा पर चलने का मंत्र दिया.

सिविल राइट्स आंदोलन

गांधी जी के द्वारा शुरू किया गया सिविल राइट्स आंदोलन 12 देशों तक फैला हुआ था.

स्टीव जॉब्स पर गांधी जी का असर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गांधी जी से प्रभावित होकर ही एप्पल के CEO स्टीव जॉब्स गोल चश्मा पहनते हैं.

13 बार गिरफ्तार-17 बड़े अनशन

महात्मा गांधी के आंदोलनों को खत्म करने के लिए उन्हें 13 बार गिरफ्तार किया गया. इस दौरान उन्होंने 17 बड़े अनशन किए थे.

गांधी जी की शादी

13 साल की छोटी सी उम्र में गांधी जी की शादी कर दी गई और उनकी पत्नी कस्तूरबा उनसे उम्र में बड़ी थीं.

शुक्रवार और गांधी जी

सबसे बड़ी बात गांधी जी के जीवन में शुक्रवार का बड़ा रोल था.

जन्म और मौत दोनों शुक्रवार को

गांधी जी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को आजादी भी शुक्रवार को मिली थी और गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को हुई थी.

'राष्ट्रपिता' की उपाधि

महात्मा गांधी को सबसे पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रेडियो रंगून से 'राष्ट्रपिता' कहकर संबोधित किया था.

VIEW ALL

Read Next Story