इसरो के अगले 5 बड़े स्पेस मिशन, जो दुनियाँ के लिए बनेगा मिसाल

Zee News Desk
Oct 21, 2023

चंद्रयान-3 की सफलता

चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक सफलता के बाद दुनिया भर की निगाहें इसरो पर टिकी हुई है, दुनिया को इसरो से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

अगला 5 स्पेस मिशन

ऐसे में ये जानना बहुत दिलचस्प होगा की इसरो का अगला 5 स्पेस मिशन क्या-क्या है?

1- एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट

एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का उद्देश्य स्पेस में मौजूद अलग अलग तरह के एक्स-रे किरणों का अवलोकन करना है. और ये भी पता करना है कि इन एक्स-रे का सोर्स क्या है. ये सैटेलाइट दिसंबर 2023 को लांच किया जाएगा.

2- गगनयान मिशन

गगनयान मिशन भारत का पहला स्पेस ह्यूमन मिशन है. इसका लक्ष्य है कि 2025 में मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाए और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाया जाए.

400 किलोमीटर ऊंचा लगाएंगे चक्कर

क्रू मॉड्यूल के अंदर ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री यानी गगननॉट्स बैठकर धरती के चारों तरफ 400 किलोमीटर की ऊंचाई वाली निचली कक्षा में चक्कर लगाएंगे

3- नीसार(NISAR) सैटेलाइट

ये एक ऐसा मिशन है जो नासा और इसरो दोनों एक साथ मिलकर कर रहें हैं. इसीलिए इसका फुल फॉर्म (NASA-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार है). ये सैटेलाइट जनवरी 2024 में लांच होगा.

1 सेमी के परिवर्तनों पर भी नजर

इस मिशन का उद्देश्य है पृथ्वी के छोटे से छोटे परिवर्तनों का अवलोकन करना. ये सैटेलाइट पृथ्वी पर हो रहे 1 सेमी के परिवर्तनों को भी देख सकेगा. NISAR सैटेलाइट के माध्यम ये देखा जा सकता है कि पृथ्वी पर मौजूद संसाधनों का कैसे इस्तेमाल हो रहा है.

4-Mars Orbiter Mission 2

इस मिशन को मंगलयान-2 के नाम से भी जाना जाता है. इस मिशन का उद्देश्य मंगल ग्रह की सतह और वातावरण का अवलोकन करना है. मोटे तौर पर देखा जाए तो इस मिशन का उद्देश्य ये है मंगल ग्रह पर जीवन ढूंढना है.

2024 में होगा लांच

मंगलयान-2 का काम है कि मंगल ग्रह की सतह पर ये खोजें कौन से केमिकल मौजूद हैं जो जीवन जीने में काम आ सकते हैं. मंगलयान-2 मिशन को 2024 में लांच किया जाना है.

5- Venus Orbiter Mission

इस मिशन को शुक्रयान के नाम से भी जाना जाता है. इस मिशन का उद्देश्य वेनस यानी शुक्र ग्रह की सतह और वातावरण का अवलोकन करना है. ये मिशन दिसंबर 2024 तक लांच किया जा सकता है.

VIEW ALL

Read Next Story