मुगल हरम की 5000 औरतों में से अकबर को किससे था 'सच्चा प्यार'? हो गया खुलासा

Vinay Trivedi
May 26, 2023

मुगल हरम में थीं 5000 औरतें

मुगलों के हरम की चर्चा अक्सर होती रहती है. दावा किया जाता है कि मुगल बादशाह अकबर के हरम में करीब 5 हजार औरतें थीं.

अकबर की थीं 300 बेगम और रखैल

ये भी दावा किया जाता है कि अकबर के 1-2 नहीं बल्कि 300 बेगम और रखैल थीं. पर उसको सिर्फ एक से सच्चा प्यार था.

ज्यादातर थीं राजनीतिक शादियां

कहा जाता है कि अकबर रुमानी किस्म का इंसान नहीं था. उसकी ज्यादातर शादियां राजनीतिक थीं. समझौंतों पर आधारित थीं.

सिर्फ एक का दीवाना था अकबर

इतिहासकार दावा करते हैं कि अकबर के हरम में भारतीय, अफगानी, मंगोल, फारसी और तुर्की महिलाएं थीं. पर वो सिर्फ एक महिला का दीवाना था.

इस किताब से हुआ खुलासा

बेल्जियन राइटर डर्क कॉलियन ने अकबर की आत्मकथा लिखी है. उसका नाम The Emperor's Writings है. उसमें अकबर से जुड़े कई अनसुने किस्से हैं.

दूसरे मुगल बादशाहों से अलग था अकबर

लेखक डर्क कॉलियन ने अपनी किताब में लिखा है कि मुगल बादशाह अकबर दूसरों से अलग था. वो ज्यादा रोमांटिक नहीं था.

किससे सच्चा प्यार करता था अकबर?

डर्क कॉलियन की किताब के मुताबिक, वह कई महिलाओं के साथ रहा जरूर लेकिन उसे उनसे सच्चा प्यार नहीं था. उसकी दिल में सिर्फ एक महिला थी.

सलीमा थी अकबर की चाहत

The Emperor's Writings के मुताबिक, बैरम खां की मौत के बाद अकबर ने उनकी बेगम सलीमा सुल्तान से शादी कर ली थी. वह सलीमा से सच्ची मोहब्बत करता था.

हरम में था सलीमा का जलवा

कहते हैं कि मुगल हरम में सलीमा बेगम की जलवा था. कोई उनकी मर्जी के बिना हरम के बारे में कोई फैसला नहीं कर सकता था.

मां की भी नहीं सुनता था अकबर

दावा तो यहां तक किया जाता है कि अकबर सलीमा सुल्तान से इतनी मोहब्बत करता था कि सलीमा के आगे वह अपनी मां की भी नहीं सुनता था.

VIEW ALL

Read Next Story