ये है भारत की सबसे धीमी गति वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

पीएम मोदी ने गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को हरी झंडी दिखाई. यह गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन है.

Ajit Tiwari
Jun 27, 2023

गोवा और मुंबई रूट पर होगी ये ट्रेन

गोवा और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन प्राकृतिक दृश्यों और पश्चिमी घाट की सुंदरता के अनुभव को और भी यादगार बना देगी.

5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

पीएम मोदी ने आज 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. गोवा-मुंबई के बीच की ये ट्रेन सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही दौड़ेगी.

सबसे स्लो वंदे भारत

मुंबई गोवा रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे स्लो वंदे भारत ट्रेन होगी.

घाट सेक्शन की वजह से परेशानी

इसकी कम रफ्तार का कारण कोंकण रेलवे रीजन में घाट सेक्शन है. जिसकी वजह से स्पीड कम रहती है.

मानसून में कम होती है रफ्तार

10 जून से 31 अक्टूबर तक ट्रेनों की समय सारणी बदल जाती है. ये मानसून के हिसाब से तय किया जाता है.

बारिश बडृी बाधा

इस रीजन में भारी बारिश के दौरान ट्रेन की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा नहीं हो सकती.

रफ्तार 57 किलोमीटर प्रति घंटा

ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत की रफ्तार 57 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.

लगेंगे 10 घंटे

यानी मुंबई से गोवा तक के सफर के लिए वंदे भारत 10 घंटे का समय लेगी.

सबसे स्लो वंदे भारत

ऐसे में ये वंदे भारत देश की सबसे स्लो वंदे भारत ट्रेन होगी.

VIEW ALL

Read Next Story