भीष्म पितामह से लेकर चाणक्य तक ये हैं भारतीय इतिहास के 5 महान किंगमकेर्स, जिन्होंने बदल दी भारत की तकदीर

Zee News Desk
Jul 22, 2024

भारत का इतिहास और लोककथाएं शक्तिशाली राजाओं से भरी हुई हैं.

आज हम उन्ही योद्धाओं में से कुछ किंगमकेर्स के बारे आपको बताएंगे जिन्होंने अपनी बुद्धि और शक्ति से पूरे भारत को इतना समृद्ध बनाया.

Krishna

पांडवों के परम मित्र और सहयोगी भगवान कृष्ण भी एक बहुत बड़े किंगमेकर हैं क्योंकि कृष्ण की मदद से ही पांडव महाभारत का युद्ध जीत पाते हैं.

Chanakya

भारतीय इतिहास में हुए एक महान राजनीतिज्ञ में से एक थे चाणक्य. चंद्रगुप्त मौर्य के सिंहासन पर बैठने के पीछे की जिम्मेदारी इनकी ही थी.

कौरवों का मामा शकुनि एक चतुर राजनीतिज्ञ था. शकुनि ने यह ठान रखा था की हस्तिनापुर का राजा कोई और नहीं सिर्फ उसका पसंदीदा भतीजा दुर्योधन ही बनेगा और वो इसमें कोई कसर नहीं छोड़ता.

Bhishma

महाभारत का महान योद्धा और राजकुमार भीष्म एक महान किंगमेकर हैं. इन्होंने खुद सिंहासन पर अपना अधिकार छोड़ हस्तिनापुर की तीन पीढ़ियों को राजा बनने का निर्देश दिया.

Bharat

राजा दशरथ के पुत्र भरत भी एक किंगमेकर हैं. जब उनकी माता कैकेयी ने राम को वनवास दिया तो भरत ने अयोध्या के सिंहासन पर बैठने के बजाय राजा राम के नाम पर शासन किया और राम के लौटने के बाद पूरा साम्राज्य सौंप दिया.

डिसक्लेमर

यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं और धर्मग्रंथों पर आधारित है. यह जानकारी जी न्यूज की राय नहीं है.

VIEW ALL

Read Next Story