चंद्रयान 3,आदित्य के बाद ISRO के खजाने में ये मिशन, इतने करोड़ होंगे खर्च

Lalit Rai
Sep 07, 2023

चांद की सतह पर खजाना

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद के सतह के बारे में जितनी जानकारी भेजी है उसे इसरो ने बेहद अहम बताया है, चांद की सतह पर ऑक्सीजन,सिलिकॉन और टाइटेनियम समेत 10 तत्वों की जानकारी हुई है

इसलिए भी खास है इसरो का मिशन

चंद्रयान 3 मिशन इसलिए भी इसरो के लिए खास रहा क्योंकि 23 अगस्त से महज दो दिन पहले रूस का लूना 25 हादसे का शिकार हो गया.

शुक्रयान मिशन

शुक्रयान मिशन के संबंध में औपचारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन यह इसरो की योजना का हिस्सा है. इसका संभावित खर्च 500 से एक हजार करोड़ के बीच है

गगनयान मिशन

गगनयान मिशन को 2024 में लांच किया जा सकता है यह भारत का पहला ह्यूमन मिशन होगा. इसका संभावित खर्च 9 हजार करोड़ के करीब है.

मंगलयान

मंगलयान 1 की कामयाबी के बाद 2024 में मंगलयान 2 को लांच किया जा सकता है. इसके बजट के बारे में अभी किसी तरह की जानकारी नहीं है.

ह्यूमन फेस लिफ्ट

2024 की तीसरी तिमाही में ह्यूमन फेस लिफ्ट मिशन पर काम करने की तैयारी है जिसमें संभावित खर्च 124 करोड़ के करीब है.

निसार

नासा और इसरो का निसार सैटेलाइट मिशन 2024 में भेजे जाने की योजना है. इस मिशन का संभावित खर्च 12 हजार करोड़ के करीब है.

आदित्य एल 1 मिशन

आदित्य एल 1 मिशन को 2 सितंबर 2023 को लांच किया गया था. इसमें कुल 378 करोड़ का खर्च आया था.

चंद्रयान 3 मिशन

23 सितंबर 2023 को चांद की सतह पर विक्रम लैंडर कामयाबी के साथ उतरा. चंद्रयान 3 मिशन में कुल 600 करोड़ रुपए खर्च हुए थे.

23 अगस्त भारत के लिए ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने चंद्रयान तीन की कामयाबी के बाद कहा था कि यह सिर्फ भारत के लिए खास दिन नहीं है बल्कि दुनिया के लिए भी अहम दिन है

VIEW ALL

Read Next Story