फैक्ट्री की छत पर लगी क्या है ये चीज? सिर्फ जीनियस ही दे पाएंगे जवाब

Vinay Trivedi
Jun 11, 2023

आखिर क्या है ये चीज?

आपने कभी ना कभी इस चीज को फैक्ट्री या कारखाने की छत पर लगा जरूर देखा होगा. कुछ लोग तो इसे अपने घर की छत पर भी लगवाते हैं. लेकिन हर कोई नहीं जानता ये क्या होता है?

क्यों घूमती रहती है ये चीज?

छत पर लगी ये चीज आपको हमेशा घूमती हुई नजर आती होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे क्यों लगाया जाता है?

क्या है इस चीज का नाम?

आपको बता दें कि छत पर लगी ये गोल और हमेशा घूमती रहने वाली चीज कुछ और नहीं बल्कि एक टर्बो वेंटिलेटर है.

कारखानों की छत पर हैं लगाते

टर्बो वेंटिलेटर को फैक्ट्री, कारखानों और बिल्डिंग की छत पर लगाया जाता है जिससे वेटिंलेशन में कोई दिक्कत ना हो.

गर्म हवा का दुश्मन!

टर्बो वेंटिलेटर पावरफुल होता है और बिल्डिंग या कारखाने के अंदर की गर्म हवा को बाहर फेंक देता है.

काम का है टर्बो वेंटिलेटर

कई बार गर्म हवा बिल्डिंग के खिड़की-दरवाजों से नहीं निकल पाती है. इसके लिए टर्बो वेंटिलेटर सबसे अच्छा उपकरण है.

बनाए रखता है वेंटिलेशन

टर्बो वेंटिलेटर की मदद से बिल्डिंग के अंदर की हवा आसानी से निकल जाती है और हवा का आवागमन बना रहता है.

कहां लगाना है जरूरी?

टर्बो वेंटिलेटर तेल, मशीन या कारखानों में जरूर लगाया जाता है जिससे जिस प्रोडक्ट का निर्माण हो रहा है उसकी दुर्गंध से काम करने वाले परेशान ना हों.

दुर्गंध से दिलाता है मुक्ति

गौरतलब है कि टर्बो वेंटिलेटर को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की छत पर जरूर लगाया जाता है, जिससे की वेंटिलेशन बना रहता है.

VIEW ALL

Read Next Story