GK Quiz: दुनिया के किस शहर को कहते हैं 'व्हाइट कैपिटल'

किसी भी देश की राजधानी वहां की पहचान होती है

दुनिया में कई यूनिक कैपिटल सिटीज हैं, लेकिन अशगाबाद शहर अपने आप में खास है

अशगाबाद एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान की कैपिटल सिटी है

अशगाबाद को 'व्हाइट कैपिटल' या 'सफेद राजधानी' भी कहा जाता है

आप सोच रहे होंगे कि आखिर अशगाबाद को ऐसा नाम क्यों दिया जाता है

दरअसल अशगाबाद की ज्यादातर इमारतों का रंग सफेद है, क्योंकि ये बिल्डिंग्स व्हाइट मार्बल से बनी हैं

अशगाबाद शहर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा व्हाइट बिल्डिंग्स है, जिसकी संख्या 500 से भी अधिक है

साल 2018 में ऐसी खबर आई थी कि तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने अशगाबाद सभी कलर्ड कार को बैन कर दिया था और सिर्फ सफेद गाड़ियों को चलाने की इजाजत दी गई थी

इतनी ज्यादा सफेद इमारतों देखने अगर आप अशगाबाद जाएंगे, तो आपको यहां इंसान कम नजर आएंगे, यही वजह है कि इसे 'घोस्ट सिटी' या 'भूतों का शहर' भी कहा जाता है

VIEW ALL

Read Next Story