उम्र के हिसाब से होता है सोने का समय, जानिए आपको कितने घंटों की नींद जरूरी

Zee News Desk
Jul 31, 2024

नींद लेने में कमी

सोने के टाइम में कमी होने से हमें कई तरह की हेल्थ प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है.

क्या आपको उम्र के हिसाब से सोने का समय पता है?

आइए जानते हैं आपकी उम्र के हिसाब से आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए.

3 महीने तक के नवजात

अगर आपके बेबी की उम्र 3 महीने या उससे कम है तो इस अवस्था में 14 घंटे से 17 घंटे की नींद जरूरी होती है.

4 से 12 महीने के बेबी

शिशु की उम्र 4 से 12 महीने के बीच है तो इस अवस्था में 12 घंटे से 16 घंटे की नींद पर्याप्त होती है.

1 से 2 साल के बच्चे

इस उम्र के बच्चों के लिए दिनभर में 11 से 14 घंटे की नींद काफी होती है.

3 से 5 साल के बच्चे

बच्चों के इस अवस्था में उन्हें हर रोज 10 से 13 घंटे सोना चाहिए.

6 से 12 साल के बच्चे

अगर आपके बच्चे की उम्र 6 से 12 साल तक के बीच है, तो उसे दिनभर में 9 से 12 घंटे सोना चाहिए.

13 से 18 साल की उम्र

इस उम्र के किशोर-किशोरियों को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

18 साल या उससे ज्यादा की उम्र

अगर आपकी उम्र 18 साल से अधिक है, तो आपको हर रात 7 से 8 घंटे जरूर सोना चाहिए.

VIEW ALL

Read Next Story