भारत के गांव से भी छोटे है ये देश , इसका क्षेत्रफल जानकर हो जाएंगे हैरान

Zee News Desk
Oct 17, 2024

सबसे छोटे देश

आपने दुनिया के बड़े देशों के बारें में सुना होगा पर क्या आप जानते है कि दुनिया के कुछ देश ऐसे है जो भारत के कुछ गांव से भी छोटें है आइए जानते है ऐसे ही कुछ देश के बारे में जो अपने क्षेत्रफल के अनुसार बहुत छोटे है

वैटिकन सिटी

वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है जहां की आबादी 1000 के आस पास है इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलो मीटर है यहां दुनिया का सबसे बड़ा चर्च सेंट पीटर बेसिलिका स्थित है

मोनैको

मोनैको दुनिया के सबसे छोटे देश में दुसरे स्थान पर आता है इसका क्षेत्रफल लगभग 2 वर्ग किमी का है जहां लगभग 36000 लोग रहते है, यह देश इटली के पास में समुद्र के किनारे बसा हुआ है

नाउरू

नाउरू दुनिया के सबसे छोटे देश के लिस्ट में नाउरू तीसरे स्थान पर आता है ये देश आस्ट्रेलिया से पूरब में स्थित है इसका क्षेत्रफल 21 वर्ग किमी है और इसकी जनसंख्या 10000 के आसपास है

तुवालू

तुवालू क्षेत्रफल के हिसाब से 26 वर्ग किमी है जहां की जनसंख्या लगभग 12373 लोगों की है और ये दुनिया की चौथी सबसे छोटी देश में से एक है

सैन मैरिनो

इटली के पास में बसा हुआ सैन मैरिनो देश दुनिया का पांचवा सबसे छोटा देश है जिसकी लंबाई लगभग 61 वर्ग किमी है और इसकी जनसंख्या 33600 लोगों की है

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन का क्षेत्रफल लगभग 61.7 वर्ग किमी है ये स्विटजरलैंड के पास में बसा हुआ है और यहां लगभग 35000 लोग रहते है

सेंट किट्स और नेविस

यूरोपीय लोगों से आजाद होने के बाद सेंट किट्स और नेविस दो द्वीपों को मिलाकर एक देश बनाया गया जहां का क्षेत्रफल 261 वर्ग किमी है यहां की जनसंख्या लगभग 55000 के आस पास है

Disclaimer-

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL

Read Next Story