मुंबई का टूर इन 10 जगहो पर जाए बिना है अधूरा

1. गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई की पहचान है, इसे 1924 में किंग जॉर्ज पंचम के सम्मान में बनाया गया था

2. होटल ताज

गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने बना ये होटल अपने आप में कई इतिहास को समेटा हुआ है, इसका निर्माण साल 1903 में पूरा हुआ था

3. एलिफेंटा की गुफाएं

गेटवे ऑफ इंडिया से तकरीबन 45 मिनट की फेरी राइड के जरिए आप यहां पहुंच सकते हैं, ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शुमार है

4. मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव को मुंबई के सबसे हैपनिंग प्लेस में शुमार किया जाता है, शाम के वक्त यहां काफी लोग टहलने आते हैं

5. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

मुंबई के इस रेलवे स्टेशन को विकटोरिया टर्मिनस भी कहते हैं, जो वास्तुकला का शानदार नमूना है

6. हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह वर्ली इलाके का एक अहम धार्मिक स्थल है, यहां आने के लिए आपको महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा

7. सिद्धि विनायक मंदिर

सिद्धि विनायक मुंबई का एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां गणेश जी की पूजा होती है, यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं

8. ग्लोबल विपश्यना पैगोडा

ग्लोबल विपश्यना पैगोडा एक स्प्रिचुअल सेंटर है जहां महात्मा बुद्ध की शिक्षा लोगों की बताई जाती है

9. संजय गांधी नेशनल पार्क

अगर आपको मुंबई की भीड़भाड़ से राहत चाहिए तो इस वन क्षेत्र में जरूर जाएं

10. सी लिंक

बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई की नई पहचान बन चुका है, ये शानदार इंजीनियरिंग की मिसाल है

VIEW ALL

Read Next Story