महाभारत में किसके खून से धोए थे द्रौपदी ने अपने बाल?

Pooja Attri
Oct 18, 2023

महाभारत से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं जिनसे आज की पीढ़ी के लोग अंजान होंगे.

महाभारत का एक किस्सा द्रौपदी के खून से बाल धोने का है.

द्रौपदी ने दुर्योधन के भाई दुशासन के खून से बाल धोने की प्रतिज्ञा ली थी.

पांडव जब चौसर के खेल में सबकुछ हारने के बाद द्रौपदी को भी हार गए थे. उस दौरान दुर्योधन ने दुशासन को द्रौपदी को लाने के लिए भेजा.

फिर बालों से घसीटते हुए दुशासन द्रौपदी को द्यूत क्रीड़ा गृह में ले जाता है.

इसके बाद दुर्योधन द्रौपदी को देखकर दुशासन को उसे अपनी जंघा पर बैठाने को कहता है.

इस दौरान दुशासन द्रौपदी की साड़ी खींचने लगता है लेकिन भगवान श्री कृष्ण की लीला के चलते उसकी साड़ी खत्म ही नहीं हुई.

फिर भीम ये अपमान सह न सका और दुर्योधन को देखकर प्रतिज्ञा की कि वो उसकी जंघा तोड़ देगा.

इसके साथ ही भीम ने ये प्रतिज्ञा भी की जब तक वो दुशासन की छाती का खून नहीं पीएगा तब तक पुर्वजों को अपना मुंह नहीं दिखाएगा.

इस दौरान द्रौपदी भी प्रतिज्ञा लेती हैं कि जब तक वो दुशासन के खून से अपने बाल नहीं धोएंगी तब तक वो अपने बाल नहीं बाधेंगी.

VIEW ALL

Read Next Story