ISRO के 6 महान मिशन जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष में एक नई पहचान दी

Jun 14, 2024

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की शुरुआत 1969 में हुई थी. इसरो ने अंतरिक्ष में अब तक 124 अंतरिक्ष यान मिशन और 94 प्रक्षेपण यान भेजे हैं.

ये हैं इसरो की महान सफल उपलब्धियां जिसने भारत को गौरवान्वित किया है.

आर्यभट्ट 1975

भारतीय खगोलशास्त्री आर्यभट्ट के नाम पर बना आर्यभट्ट उपग्रह पहला भारतीय उपग्रह था.

भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली

भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली संचार उपग्रह सिस्टम है. यह टेलीविजन प्रसारण, सेटेलाइट समाचार एकत्रीकरण, मौसम पूर्वानुमान, आपदा चेतावनी के लिए भेजा गया था.

जीसैट सीरीज

इन उपग्रहों का उपयोग मुख्य रूप से डिजिटल ऑडियो, डेटा और वीडियो ट्रांसमिशन के लिए किया जाता है.

मंगल ऑर्बिटर मिशन

मंगल ऑर्बिटर मिशन, जिसे MOM के नाम से जाना जाता है. भारत अपने पहले प्रयास में ही लाल ग्रह पर पहुंचने वाला पहला देश है.

चंद्रयान-1

यह भारत का पहला चंद्रमा मिशन था. इस यान ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की मौजूदगी का पता लगाया था.

चंद्रयान-3

भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजे जाने वाला यह तीसरा यान था. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.

VIEW ALL

Read Next Story