इंसान ने कब शुरू की घोड़े की सवारी?

(AI Generated Images)

Deepak Verma
Jun 07, 2024

घोड़े की सवारी

इंसान ने पहली बार घोड़े की सवारी करना कब शुरू किया? वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब ढूंढ लिया है.

रिसर्च

आर्कियोलॉजिकल रिसर्च दिखाती है कि मनुष्य ने लगभग 4,200 साल पहले घुड़सवारी करना शुरू किया था.

खोज

नई खोज यूरेशिया में लोगों के प्रवास के बारे में प्रमुख सिद्धांतों में से एक को खारिज करती है.

इंसान और घोड़ा

घुड़सवारी ने मानव समाज के विकास में अहम भूमिका अदा की. इससे संचार और व्यापार की रफ्तार कई गुना बढ़ गई.

चल मेरे घोड़े...

20वीं सदी में मैकेनिकल इंजन के आविष्कार से पहले तक, घोड़े ही यातायात का सबसे तेज और सुलभ साधन थे.

कहां से आए घरेलू घोड़े

आज के सभी घरेलू घोड़ों की उत्पत्ति तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के पश्चिमी रूसी मैदानों से मानी जाती है.

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने यूरेशिया में मिले घोड़ों के अवशेषों की DNA जांच की.

टाइमलाइन

पता लगा कि घोड़ों के जीन में बड़ा बदलाव आज से करीब 4,200 साल पहले आया. तभी से बड़े पैमाने पर घोड़ों की ब्रीडिंग शुरू हुई.

थ्‍योरी खारिज

यह खोज उस सिद्धांत को खारिज करती है कि घुड़सवारी, मैदानों से यूरोप में आने वाले लोगों के सफल प्रवास का मुख्य कारण थी.

VIEW ALL

Read Next Story